Hanuman Chalisa

Corona Lockdown: पुलिस थाने में हुई शादी, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ध्यान

Webdunia
बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (14:16 IST)
लखनऊ। कोविड-19 की वजह से देशभर में चल रहे लॉकडाउन की स्मृतियां अनिल और ज्योति के मन में हमेशा रहेंगी। एक तो महामारी से उत्पन्न जबरदस्त संकट के वक्त उनका विवाह हुआ और दूसरा उनके विवाह का आयोजन स्थल पुलिस थाना बना।
 
अनिल चंदौली जिले के महूजी गांव में रहते हैं जबकि ज्योति गाजीपुर जिले की निवासी है। उनका विवाह 20 अप्रैल को चंदौली के धीना थाने के परिसर में स्थित शिव मंदिर में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
 
धीना के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि वर और वधू की तरफ से 5-5 लोग विवाह के दौरान मौजूद थे।
 
कुमार ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि अनिल ने फरवरी में एक नाव दुर्घटना के समय कई लोगों की जान बचाने में पुलिस की मदद की थी। उस समय पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने अनिल की काफी सराहना की थी।
 
अनिल का विवाह 20 अप्रैल के लिए पहले से तय था। कुमार बताते हैं कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते अनिल चिंतित हुआ तो उसने हमसे मिलकर समाधान के बारे में पूछा।
 
कुमार ने बताया कि अनिल ने थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में विवाह की संभावना के बारे में पूछा और यह भी वादा किया कि वर-वधू की तरफ से 5-5 लोग ही विवाह में शामिल होंगे तो हमने इसकी अनुमति दे दी।
 
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विवाह संपन्न हुआ और इसमें अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

अगला लेख