Hanuman Chalisa

शादी समारोह पर पुलिस का पहरा, शादी में नियमों का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज

हिमा अग्रवाल
गुरुवार, 26 नवंबर 2020 (10:24 IST)
मेरठ। देवउठनी एकादशी से शादी समारोह शुरू हो गए है। पिछले कुछ महीनों से शादी पर ब्रेक लगा हुआ था, आज से बैंड-बाजा बारात सड़कों पर दिखाई दे रही है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यूपी सरकार ने कोरोना की नई गाइड लाइन जारी कर दी है। इस गाइड लाइन के मुताबिक केवल सौ लोग शादी उत्सव में शामिल हो सकते है।
 
पुलिस ने इस गाइड लाइन पालन करवाने के लिए एक्शन मोड में आकर मंडपों की जांच कर रही है। मेरठ में नियमों का उल्लंघन करने पर पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। शादी में सौ लोगों में वर-वधू पक्ष और बैंड बाजा सभी शामिल है।
 
कोरोना सख्ती के चलते मेरठ के बैजल भवन में नियम ताक पर रख कर विवाह समारोह चल रहा था। जिसमें 350 के करीब लोग शामिल थे, अधिकांश लोगों ने मास्क भी नही लगा रखा था और शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ा रखी थी।
 
पुलिस ने छापा मारकर दुल्हन-दूल्हा पक्ष और बैजल भवन मालिक पर महामारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस विवाह समारोह के लिए सिर्फ 50 लोगों की अनुमति ली गई थी।
 
पुलिस ने सभी मंडप स्वामी को चेतावनी दी है कि सौ से अधिक लोगों को समारोह में शामिल न होने दी। खुद भी पुलिस मंडपों में जाकर देख रही है कि वहां पर कितने लोगों के बैठने की व्यवस्था है, सेनेटाइजर है या नही। 
बाराती, घराती, मेहमान, बैंड वालज प्रत्येक व्यक्ति ने मास्क लगा रखा है या नही। यदि मैरिज होम छोटा होगा तो उसमें सौ से कम लोगों की अनुमति ही दी जायेगी।
 
जिन घरों में शादी है, उन्होंने पहली कोरोना गाइड लाइन के मुताबिक 200 लोगों की व्यवस्था कर रखी थी, मेहमानों को निमत्रंण भेज दिया, अब वो परेशान है की कोरोना संक्रमण के खौंफ में कड़े नियमों में बंध कर कैसे मांगलिक कार्यक्रम किए जायें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख