Dharma Sangrah

Unlock 4.0 : मेट्रो को मिल सकती है हरी झंडी, स्कूल-कॉलेज खुलने की संभावना कम

Webdunia
सोमवार, 24 अगस्त 2020 (19:30 IST)
नई दिल्ली। देश में 1 सितंबर से अनलॉक 4.0 की शुरुआत हो रही है और धीरे-धीरे देश पूरी तरह से अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। खबरेें हैं कि गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) अनलॉक 4.0 (Unlock 4.0) के लिए जल्द गाइडलाइन जारी कर सकता है। 1 सितंबर से देश में अनलॉक प्रक्रिया का चौथा चरण यानी अनलॉक 4.0 शुरू होगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई राज्यों में आंशिक और साप्ताहिक लॉकडाउन जारी है।

1 सितंबर से शुरू हो रहे लॉकडाउन में छूट के चौथे चरण ‘अनलॉक 4’ में सरकार द्वारा मेट्रो ट्रेन सेवाओं को परिचालन की अनुमति दिए जाने की संभावना है, लेकिन स्कूलों और कॉलेजों के निकट भविष्य में खुलने की संभावना नहीं है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
बार संचालकों को भी अपने काउंटर पर शराब बेचने की अनुमति दी जा सकती है लेकिन यह इजाजत ग्राहकों द्वारा उसे घर ले जाने के लिए होगी। अब तक बार खोलने की अनुमति नहीं दी गयी है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस लॉकडाउन में क्रमिक छूट के चौथे चरण ‘अनलॉक 4’ की जब शुरुआत होगी तब एक सितंबर से मेट्रो रेल सेवाओं को परिचालन की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि राज्यों में त्वरित परिवहन नेटवर्क के परिचालन की अनुमति के बारे में संबंधित राज्य सरकार वहां की कोरोना वायरस महामारी की स्थिति के आधार पर निर्णय लेंगी।
 
कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए मार्च में मेट्रो सेवाएं निलंबित कर दी गई थी। इस महामारी की वजह से देश में अब तक 31 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि तत्काल स्कूल और कॉलेज नहीं खोले जाएंगे, लेकिन इस पर गहन विचार-विमर्श चल रहा है कि विश्वविद्यालय, आईआईटी और आईआईएम जैसे उच्च शिक्षण संस्थानों को खुलने की अनुमति दी जाए या नहीं।
 
एक अन्य अधिकारी का कहना था कि सिनेमाघरों को 1 सितंबर से खुलने की अनुमति देने की संभावना करीब-करीब नहीं है क्योंकि फिल्मकारों या सिनेमाघर मालिकों के लिए एक दूसरे से दूरी बनाकर चलने के नियम का अनुपालन करते हुए अपना कारोबारी काम करना वाणिज्यिक रूप से व्यावहारिक नहीं होगा।
 
अनलॉक 4 के दिशानिर्देशों में केंद्र सरकार केवल प्रतिबंधित गतिविधियों का जिक्र करेगी, बाकी बहाल हो सकते हैं। अधिकारी के अनुसार राज्य सरकारें उन अतिरिक्त गतिविधियों पर अंतिम निर्णय ले सकती हैं जिन पर अनलॉक 4 के दौरान भी पाबंदी जारी रहे। अनलॉक 4 के दिशा-निर्देश इस सप्ताह के आखिर तक जारी किए जा सकते हैं। देशभर में निषिद्ध क्षेत्रों में लॉकडाउन सख्ती से बना रहेगा।
 
फिलहाल मेट्रो रेल सेवाएं, सिनेमाघर, स्वीमिंग पूल, मनोरंज पार्क, थियेटर, बार, ऑडिटोरियम, अन्य सभागार और ऐसे अन्य स्थान प्रतिबंधित गतिविधियों के अंतर्गत हैं। अगले महीने सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियां, खेलकूद, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम एवं अन्य समागम पर पाबंदी बने रहने की संभावना है। 1 जून से लॉकडाउन में छूट की ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया शुरू हुई थी। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

गोरखनाथ मंदिर में 150 लोगों से मिले योगी, किडनी मरीज को भी दिया इलाज का भरोसा

CM योगी की गोसेवा, गोवंश को गुड़-रोटी, मोर को दाना खिलाया

नहीं मान रहे अमेरिका और ईरान, क्‍या अब लंबी चलेगी जंग, ट्रंप बोले- हमारे पास‍ हथियारों का भंडार

LIVE: ईरानी सेना का बड़ा दावा, युद्ध में 650 अमेरिकी सैनिक मारे गए

खत्म होने वाला है US-इसराइली सुरक्षा कवच? पलट सकती है जंग की बाजी

अगला लेख