Hanuman Chalisa

कोरोना वैक्सीन लगते ही हुआ चमत्कार, डॉक्‍टर भी रह गए हैरान...

Webdunia
शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (22:53 IST)
बोकारो (झारखंड)। झारखंड के बोकारो जिले में चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि 5 साल पहले हुई सड़क दुर्घटना के बाद से बिस्तर पर पड़ा 55 वर्षीय एक व्यक्ति कोविड रोधी कोविशील्ड टीके की पहली खुराक लेने के बाद चलने-बोलने लगा है।

उन्होंने कहा कि मरीज के चमत्कारिक रूप से स्वस्थ होने के मामले की जांच करने के लिए सरकार ने तीन सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया है। चिकित्सकों ने कहा कि बोकारो जिले के पीतरवार प्रखंड में उत्तासरा पंचायत के सल्गाडीह गांव निवासी दुलारचंद मुंडा पांच साल पहले हुई सड़क दुर्घटना के बाद से बोलने/चलने में असमर्थ थे।

पीतरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सक अलबेला केरकेट्टा ने कहा, एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने चार जनवरी को मुंडा के आवास पर उन्हें कोविशील्ड का टीका लगाया। अगले दिन, परिवार वाले मुंडा को चलते/बोलते देख हैरान हो गए।

बोकारो के सिविल सर्जन डॉक्टर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि इस ‘चमत्कारिक घटना’ की जांच के लिए तीन सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि रीढ़ की हड्डियों से जुड़ी समस्या के कारण मुंडा पिछले एक साल से पूरी तरह से बिस्तर पर पड़े थे।

उन्होंने दावा किया कि कोविशील्ड टीके की पहली खुराक के बाद मुंडा न सिर्फ चलने लगे हैं, बल्कि बोलने भी लगे हैं। केरकेट्टा ने कहा, हमने उनकी रिपोर्ट देखी है। यह जांच का विषय है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

अगला लेख