फ्रांस के विमानवाहक पोत पर तैनात 1,000 से अधिक नाविक Corona virus से संक्रमित

Webdunia
सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (09:56 IST)
पेरिस। फ्रांस के सैन्य नेतृत्व से प्राप्त आंकड़ों से पता चलता है कि देश के प्रमुख विमानवाहक पोत पर सवार आधे से अधिक नाविक कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। यह जहाज भूमध्य सागर, उत्तर सागर और अटलांटिक महासागर से गुजरा है।
ALSO READ: Amazon ने फ्रांस में सभी गतिविधियां रोकने की चेतावनी दी
नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि 'चार्ल्स डे गॉल' पर सवार 1,760 नाविकों में से 1,046 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। फ्रांस के नौसेना प्रमुख एडमिरल क्रिस्टोफ प्राजुक ने पोत पर अधिक संख्या में नाविकों की मौजूदगी को इस इस वायरस के तेजी से फैलने का कारण बताया है।
 
उन्होंने शनिवार शाम यूरोप-1 रेडियो कहा कि वायरस से बचाव के उपायों का ठीक से पालन नहीं किया गया जिस कारण हम इस महामारी की शुरुआत में ही पता लगाकर उसे नियंत्रित नहीं कर पाए। पिछले सप्ताह टूलॉन लौटने के बाद से पोत को संक्रमणमुक्त करने की एक लंबी प्रक्रिया चलाई जा रही है।
 
पोत पर सवार रहा 1 व्यक्ति आईसीयू में है जबकि 20 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। संक्रमित व्यक्तियों 
में 2 अमेरिकी नाविक भी हैं, जो पोत पर थे। यह कैसे हुआ, इसका पता लगाने के लिए जांच चल रही है। संसद में फ्रांसीसी सैन्य अधिकारियों से पूछताछ भी की गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

चित्रकूट धार्मिक स्थल ही नहीं, सनातन संस्कृति, सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का है जीवंत केंद्र : CM मोहन यादव

Ayodhya : रामनवमी रामलला का 'सूर्य तिलक', वीडियो देख हो जाएंगे अभिभूत

चुनाव से पहले राहुल गांधी का मिशन बिहार, 'पलायन रोको, नौकरी दो' पर पदयात्रा, क्या है White T-Shirt' वाली अपील के पीछे का मैसेज

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

क्या अखिलेश यादव करेंगे रामलला के दर्शन, अचानक राममंदिर पहुंचे अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा

अगला लेख