मुकेश अंबानी ने लिखा 2 लाख रिलायंस कर्मचारियों को खत, कोरोना से जंग में देश के साथ डटकर खड़े रहने पर कहा– शाबाश

Webdunia
सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (18:07 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कंपनी के उन हजारों कर्मचारियों की पीठ थपथपाई जो मोबाइल, आवश्यक सामानों और ईंधन जैसी सेवाओं को लॉकडाउन (Lockdown) के बीच भी चालू रखे हुए हैं।

अंबानी ने देश की जीवन रेखा चला रहे इन कर्मचारियों को 'फ्रंटलाइन वॉरियर्स' कहकर सम्मानित किया। अंबानी ने दोहराया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज कोरोना वायरस (Corona Virus) के खिलाफ इस जंग में भारत के साथ खड़ी है।
 
रिलायंस समूह के 2 लाख से अधिक कर्मचरियों को लिखे एक ई-मेल संदेश में अंबानी ने कहा कि आधुनिक इतिहास के सबसे भयानक रोग से जूझने में रिलायंस के कर्मचारियों ने जो असाधारण प्रतिबद्धता दिखाई है, वह काबिले तारीफ है।
 
अंबानी ने कहा कि जब देश के अधिकांश 130 करोड़ भारतीय लॉकडाउन का सामना कर रहे हैं। ऐसे में दूरसंचार क्षेत्र में जियो ने निर्बाध सेवाओं से 40 करोड़ लोगों को कनेक्ट किए रखा, रिलायंस रिटेल लाखों लोगों तक आवश्यक सामान पहुंचा रही है।

रिलायंस लाइफ साइंसेस भारत में COVID-19 की टेस्ट क्षमता को बढ़ाने में लगी है और सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ने केवल 10 दिनों में मुंबई में 100 बिस्तरों वाला कोरोना अस्पताल बना दिया।
 
अंबानी ने घोषणा की कि रिलायंस लाइफ साइंसेस ने COVID-19 के लिए अपना स्वयं का टेस्ट किट विकसित किया हैं, जो शुरुआत में रिलायंस कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होगा और बाद में इसे लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि हम इस कठिन समय को एक साथ पार कर पाएंगे और रिलायंस एक बड़े परिवार के रूप में उभरेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Elections 2024 : मेरी इच्छा है नरेंद्र मोदी फिर से मुख्यमंत्री बनें, नीतीश कुमार की फिर फिसली जुबान

Rajasthan weather : राजस्थान में गर्मी का कहर, फलोदी में तापमान 50 डिग्री के पार

Lok Sabha Elections : राहुल गांधी का दावा, प्रधानमंत्री मोदी गिराना चाहते हैं हिमाचल की सरकार

मोदी, शाह और फडणवीस ने गडकरी की हार के लिए काम किया, संजय राउत का दावा

बेबी केयर सेंटर का मालिक नवीन गिरफ्तार, अस्पताल में आग लगने से हुई थी 7 नवजात की मौत

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी से बच्चों के लिए है बहुत बड़ा ख़तरा : UNICEF

अमेरिका में तूफान से 18 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त

चक्रवाती तूफान रेमल से असम में भारी बारिश के आसार, प्रशासन अलर्ट

टीआरपी गेम जोन हादसे के बाद एक्शन में सरकार, 6 अधिकारियों पर गिरी गाज

राजकोट अग्निकांड के बाद अब बड़ौत के हॉस्पिटल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला

अगला लेख