Hanuman Chalisa

मुंबई पुलिसकर्मियों को 21 दिन घर रहने को कहा जाए तो क्या करेंगे...(वीडियो)

Webdunia
गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (18:27 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन (बंद) के लोगों से पालन कराने को लेकर हरसंभव कोशिश कर रही मुंबई पुलिस द्वारा जनता के लिए जारी किए गए एक वीडियो की जमकर प्रशंसा हो रही है। वीडियों में लोगों से घरों पर ही रहने की अपील की गई है।
 
मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट किया है। इसमें दिन भर गश्त और बंदोबस्त ड्यूटी से थके पुलिसकर्मी इस बारे में बातें कर रहे हैं कि अगर उन्हें कोई 21 दिन तक घर पर रहने के लिए कहे तो वह क्या-क्या करेंगे। वीडियो को अभी तक 477 हजार व्यू मिल चुके हैं। वहीं 19.2 हजार लाइक और 5,334 हजार बार यह वीडियो रिट्वीट किया गया है।
<

Feel that the lockdown is just too long?

Guess what we would’ve done had we been home?#MumbaiFirst#TakingOnCorona pic.twitter.com/Ec80R6Cm1U

— Mumbai Police (@MumbaiPolice) April 8, 2020 >
मुंबई पुलिस के दो मिनट के इस वीडियो में सभी रैंक के कर्मी हैं और वह इसका जवाब दे रहे हैं कि अगर उन्हें घर पर बैठने को कहा जाए तो वह क्या करेंगे। किसी का कहना है कि वह परिवार के साथ समय बिताते, किसी का कहना है कि वह फिल्में देखते तो कोई पढ़ने की बात कहता है। इनमें महिला कर्मी भी हैं। इन कर्मियों का कहना है कि वह घर पर बिताए जाने वाले समय के हर लम्हे का इस्तेमाल करते।
 
पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक भी इस वीडियो में हैं। उनका कहना है कि वह अपनी पत्नी और पालतू जानवरों के साथ समय बिताते और नींद लेते।
 
वीडियो मुंबईवासियों को संदेश देते हुए समाप्त होता है कि जब पुलिस वाले सड़क पर हैं और नागरिकों के पास उनके सपने पूरे करने का मौका है तो क्या वह पुलिसवालों को भी शहर को कोरोना वायरस समेत हर बुराई से सुरक्षित रखने की इच्छा पूरी करने का मौका नहीं देंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख