केंद्र सरकार ने 3 करोड़ से ज्यादा एन-95 मास्क व 1.28 करोड़ पीपीई किट मुफ्त दी

Webdunia
गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (17:05 IST)
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि केंद्र सरकार ने 3.04 करोड़ से ज्यादा एन-95 मास्क, 1.28 करोड़ से ज्यादा निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट राज्यों, केंद्र शासित क्षेत्रों और केंद्रीय संस्थानों को 11 मार्च से अब तक मुफ्त प्रदान की हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 10.83 करोड़ से ज्यादा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की गोलियां भी इनके बीच वितरित की गई हैं। मंत्रालय ने बताया कि इसके अतिरिक्त 'मेक इन इंडिया' वाले 22,533 वेंटिलेटर विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों को दिए गए हैं। केंद्र सरकर इन मशीनों को लगाने और संचालन का कार्य भी सुनिश्चित कर रही है।
ALSO READ: शोध में दावा, इलेक्ट्रिक कुकर में एन-95 मास्क होंगे रोगाणु मुक्त...
मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में सरकार की मुख्य भूमिका राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मजबूत करने और इसके प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करने की है। कोविड-19 सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिकित्सकीय आपूर्ति भी कर रही है।
 
मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार की ओर से आपूर्ति किए जाने वाले ज्यादातर उत्पाद शुरुआत में देश में नहीं बन रहे थे। महामारी की वजह से वैश्विक स्तर पर मांग तेज होने से विदेशी बाजारों में भी इन चीजों की उपलब्धता कम हो गई थी। मंत्रालय ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय, फार्मास्युटिकल्स मंत्रालय समेत अन्य के संयुक्त प्रयास से घरेलू उद्योग को बढ़ावा मिला और पीपीई, एन-95 मास्क, वेंटिलेटर जैसी चिकित्सकीय वस्तुओं व उपकरणों का उत्पादन और आपूर्ति शुरू हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

WhatsApp का नया फीचर, अब नहीं हो सकेगा आपकी फोटो का गलत इस्तेमाल

शर्मनाक! रेप पीड़िता नाबालिग ने अस्पताल की बेंच पर दिया बच्चे को जन्म

Cyber fraud: हाईकोर्ट का जज बता साइबर जालसाज ने की जिला न्यायाधीश से 50 हजार की ठगी

Pune Porsche Accident : आरोपी के दादा को 3 दिन की पुलिस हिरासत, ड्राइवर को बंधक बनाने का आरोप

Chhattisgarh: सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, बीजापुर में 33 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

अगला लेख