Hanuman Chalisa

Lockdown 4.0 : कोरोना से जंग, PM मोदी ने दिया 'लोकल पर वोकल' का नारा

Webdunia
मंगलवार, 12 मई 2020 (21:46 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जरूरत की चीजों के विनिर्माण में आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए मंगलवार को जनता से ‘लोकल पर वोकल बनने’ यानी स्थानीय उत्पादों को महत्व देने और उनकी मांग बढ़ाने के साथ ही उनका प्रचार करने पर भी जोर दिया। 
 
कोरोना वायरस महामारी के प्रसार पर अंकुश के लिए लागू लॉकडाउन के तीसरे चरण के समाप्त होने से पांच दिन पहले राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट के इस दौर में ‘लोकल’ ने ही हमें बचाया है। स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों ने ही आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है, हमें इसे ही अपने आत्मनिर्भर बनने का मंत्र बनाना चाहिए।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ को सशक्त बनाना है। यह सब आत्मनिर्भरता, आत्मबल से ही संभव होगा। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि भारत हर प्रतिस्पर्धा में जीते, सरकार जो आर्थिक पैकेज घोषित कर रही है उसमें अनेक प्रावधान किए गए हैं, इससे क्षमता बढ़ेगी, गुणवत्ता बेहतर होगी।
 
मोदी ने स्थानीय उत्पाद के मामले में खादी और हथकरघा का उदाहरण देते हुए कहा कि आपसे मैंने इन उत्पादों को खरीदने का आग्रह किया तो इन उत्पादों की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इसका काफी अच्छा परिणाम मिला।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक वायरस ने पूरी दुनिया को तहस-नहस कर दिया, सारी दुनिया जिंदगी बचाने की जंग में जुटी है। यह मानव जाति के लिए अकल्पनीय है। उन्होंने कहा कि हमें बचना भी है और आगे बढ़ना भी है। हमें अपना संकल्प और मजबूत करना होगा यह इस संकट से भी विराट होगा।
 
मोदी ने सरकार की ओर से अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 20 लाख करोड़ रुपए की आर्थिक पैकेज की घोषणा करते हुए कहा कि यह पैकेज 2020 में आत्मनिर्भर भारत को नई गति देगा।
 
उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना संक्रमण लंबा बना रहेगा। ऐसे में हमें इसके साथ रहकर जीना सीखना होगा। कि हम मास्क पहनेंगे और दो गज की दूरी रखकर काम करेंगे। ऐसा करते हुए हम अपने लक्ष्यों को नहीं छोडेंगे।
 
भारत में 25 मार्च को काम-धंधे और आवागमन पर राष्ट्रव्यापी रोक लगा दी गई थी ताकि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम की जा सके। लॉकडाउन के तीसरे चरण को 17 मई तक बढ़ाया गया है। हालांकि इससे पूर्व 20 अप्रैल से काम-धाम के लिए कुछ ढील दी गई। कोरोना से देश में संक्रमित लोगों की संख्या 70 हजार से ऊपर पहुंच गई है और 2 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

ईरान ने फिर बंद किया Strait of Hormuz, लेबनान में 254 मौत के बाद भड़का तनाव, समझौता तोड़ने की धमकी

नोएडा हादसा : घेराबंदी के बावजूद गड्ढे में उतरने से हुआ हादसा, पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF की टीमों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

UP में योगी सरकार का बड़ा धमाका, GeM पोर्टल से बचाए ₹9,700 करोड़, महिला उद्यमियों की भी चमकी किस्मत

जख्मी खामनेई मोजतबा की अमेरिका-ईरान सीजफायर में क्या रही भूमिका, कैसे पर्दे के पीछे चली हाईलेवल कूटनीति, पढ़िए पूरी कहानी

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

अगला लेख