Corona से लड़ने के लिए TATA ट्रस्ट का बड़ा ऐलान, करेगा 500 करोड़ रुपए खर्च

Webdunia
शनिवार, 28 मार्च 2020 (19:52 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उद्योगपति घराने भी मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। TATA ट्रस्ट 500 करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान किया है। यह देश के औद्योगिक घराने की ओर से सबसे बड़ी सहायता राशि होगी। ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
 
रतन टाटा ने बारे में ट्‍वीट कर कहा कि कोविड 19 संकट मुश्किल चुनौतियों में से एक है, जिसका सामना हम सभी कर रहे हैं। टाटा ट्रस्ट और टाटा ग्रुप की कंपनियां पूर्व में भी देश की आवश्यकता के लिए खड़ी हुई हैं। इस समय की जरूरत सबसे बड़ी है।
 
 
रिलायंस का बड़ी सहायता का ऐलान : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपए दिए हैं। इसके अतिरिक्त रिलायंस फाउंडेशन ने बीएमसी के साथ मिलकर मुंबई के सेवन हिल्स हॉस्पिटल में कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए 100 बेड का सेंटर निर्माण किया है। महाराष्ट्र के लोधीवाली में आइसोलेशन सेंटर भी बनाया गया है।
 
सहायता के लिए आगे आए ये उद्योगपति : वेदांता रिसोर्सेज के  चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने 100 करोड़ रुपए की सहायता का ऐलान किया है।

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा है कि उनकी कंपनी अपनी यूनिट्स में वेंटिलेटर बनाएगी। इसके अलावा महिन्द्रा अपनी 100 प्रतिशत सैलरी की कोरोना फंड में देगी।

इस फंड को छोटे उद्योगों और दैनिक मजदूरी करने वालों के लिए बनाया गया है। महिंद्रा ने अपनी हॉलीडे कंपनी क्लब महिंद्रा को भी मरीजों की देखभाल के लिए देने की पेशकश की है।

हीरो साइकल्स के चेयरमैन पंकज एम मुंजाल ने आपात कोष में से 100 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। बजाज ग्रुप  हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने, खाने और रहने के इंतजाम करने के लिए 100 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।
 
पेटीएम के फाउंडर-सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा कि उनकी कंपनी वेंटिलेटर और दूसरे जरूरी सामान बनाने वालों को 5 करोड़ रुपए की सहायता करेगी। पारले कंपनी बिस्किट के 3 करोड़ पैकेट बांटेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख