मप्र : 45 साल से कम उम्र के व्यक्ति को लगाई वैक्सीन तो होगी कार्रवाई, सरकार ने जारी किए आदेश

Webdunia
मंगलवार, 6 अप्रैल 2021 (01:10 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) टीकाकरण का काम तेजी से चल रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश ने एक नया आदेश जारी किया है। इसके तहत प्रदेश में 45 साल से कम उम्र के किसी भी व्यक्ति को कोरोना की वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। अगर सरकार के इस निर्देश का किसी भी प्राइवेट या सरकारी संस्था ने उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

45 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को वैक्सीन लगाई गई तो निलंबन होगा और निजी संस्था का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। देश में अप्रैल से कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण प्रारंभ हुआ है। इसके तहत 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है, लेकिन प्रदेश में सभी उम्र के लोग तेजी से वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं।

इससे 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग वैक्सीन लगवाने से छूट रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने यह निर्णय लिया है कि पहले 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इससे कम उम्र के लोगों को वैक्सीन नहीं लगेगी।

आदेश अपर संचालक टीकाकरण डॉ. संतोष शुक्ला ने जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि अगर किसी भी संस्था में 45 साल से कम उम्र के व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन लगाई गई तो उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव केस को लेकर CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- आस्था को कलंकित करने वालों के चेहरे हुए बेनकाब

NCB को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध दवा गिरोह का भंडाफोड़, 20 करोड़ रुपए की दवाएं जब्‍त

प्रदेश में ड्रोन से डर फैलाया तो नहीं बख्शे जाएंगे, CM योगी ने दिए सख्त एक्शन के आदेश

UP : भोगनीपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्योंटरा गांव जलमग्न, छतें बनीं अस्थाई घर

UP के 14 जिले बाढ़ की चपेट में, 80 हजार लोग प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

अगला लेख