Hanuman Chalisa

covid 19 से लड़ाई में सफाईकर्मियों को मदद करेगा नया रोबोट

Webdunia
बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (12:43 IST)
सिंगापुर। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा अर्द्ध स्वचालित रोबोट विकसित किया है, जो बड़े इलाकों को बड़ी तेजी से संक्रमण मुक्त करेगा और संक्रमित इलाकों के संपर्क में आकर सफाईकर्मियों के संक्रमित होने के जोखिम को कम कर सकेगा।
ALSO READ: Corona के खिलाफ जंग में योद्धा की भूमिका निभा रहा है ड्रोन
सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं की इस रोबोट के सार्वजनिक परीक्षण की योजना है। 
 
इस रोबोट का नाम एक्सट्रीम डिसइंफेक्शन रोबोट (एक्सडीबोट) है और इसे लैपटॉप या टेबलेट की मदद से दूर से ही नियंत्रित किया जा सकता है। इस तरह सफाईकर्मियों को संक्रमित सतह के संपर्क में आने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी।
 
नया रोबोट संक्रमण मुक्त कराने वाले पुराने रोबोट से अलग है, क्योंकि पहले के रोबोट ऊंची-नीची सतह को संक्रमणमुक्त नहीं कर पाते हैं। 
 
पहियों वाले एक्सडीबोट में 6 रोबोटिक बाजू हैं, जो टेबल, पलंग के नीचे और अन्य स्थानों पर उसी तरह सफाई कर सकते हैं जिस तरह कोई मानव कर सकता है। इसे 30 से 50 मीटर की दूरी से भी नियंत्रित किया जा सकता है। (भाषा) (सांकेतिक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

अगला लेख