Hanuman Chalisa

केरल के सीएम बोले, Nipah का प्रकोप नियंत्रण में, लेकिन खतरा अभी टला नहीं

Webdunia
मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 (20:53 IST)
Nipah virus: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने मंगलवार को कहा कि कोझिकोड जिले में निपाह (Nipah) का प्रकोप नियंत्रण में है, लेकिन संक्रामक बीमारी का खतरा अभी टला नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल निपाह प्रकोप की दूसरी लहर की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री ने यहां कहा कि यह नहीं कहा जा सकता कि निपाह का खतरा पूरी तरह टल गया है।
 
विजयन ने कहा कि राज्य का स्वास्थ्य तंत्र घातक वायरस के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोक सकता है और वह सावधानी से काम कर रहा है। वायरस का जल्दी पता चलने से खतरनाक स्थिति टल गई। बीमारी की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में विजयन ने कहा कि वर्तमान में 994 लोग निगरानी में हैं।
 
उन्होंने बताया कि 304 लोगों के नमूने एकत्र किए गए और इनमें से 267 लोगों के परीक्षण परिणाम प्राप्त हो गए हैं। 6 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 9 लोग कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में निगरानी में हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) भी इस बात का स्पष्ट जवाब नहीं दे सका कि कोझिकोड जिले से निपाह के मामले क्यों सामने आ रहे हैं? इससे पहले 2018 और 2021 में कोझिकोड जिले से निपाह के मामले सामने आए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख