Hanuman Chalisa

COVID: अब नींद उड़ा रहा Corona Virus, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 7 फ़रवरी 2024 (14:01 IST)
Covid: आमतौर पर कोरोना के लक्षणों में सूखी खांसी, कफ, सर्दी और बुखार होता है। कुछ मामलों में स्‍मेल और स्‍वाद नहीं आना भी इसके लक्षण रहे हैं। लेकिन अब जब धीरे-धीरे कोरोना को लेकर रिसर्च सामने आ रही है तो कुछ नई चौंकाने वाली बातें भी सामने आ रही हैं।

दरअसल, वियतनाम में फेनिका विश्वविद्यालय के रिसर्चरों ने 1,000 से ज्यादा कोविड मरीजों पर रिसर्च की है। इन सभी से कोरोना की बीमारी के बाद उनके सोने के तरीके के बारे में पूछा गया।

रिपोर्ट में क्‍या आया : इस रिसर्च में सामने आया कि जिन तीन-चौथाई लोगों को अनिद्रा की समस्या हुई, उनमें से पांच में से एक की कंडीशन ज्यादा ‘गंभीर’ थी। रिजल्ट से यह भी पता चला कि अनिद्रा की शिकायत करने वाले 50% कोविड मरीज रात में ज्यादा बार जागते हैं। कुल मिलाकर रिसर्च में सामने आया कि कोविड की वजह से लोगों की रातों की नींद भी हराम हो रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हल्के संक्रमण वाले चार में से तीन लोगों को अनिद्रा का सामना करना पड़ रहा है।

सोने के लिए मशक्‍कत : इसके अलावा, तीन में से एक को अच्छी गुणवत्ता वाली नींद लेने में परेशानी होती है, वह कम समय के लिए सोता है और सोने के लिए काफी समस्या आती है। रिसर्चरों ने यह भी पाया कि चिंता या डिप्रेशन से पीड़ित मरीजों को बीमार होने पर अनिद्रा महसूस होने की ज्यादा संभावना थी।

क्या कहते हैं रिसर्चर : लेखक डॉ. हुआंग होआंग ने कहा कि पिछले स्टडी में अनिद्रा और अस्पताल में भर्ती कोविड रोगियों पर ध्यान दिया गया था, लेकिन किसी ने भी मामूली संक्रमण वाले लोगों पर नींद पर प्रभाव की जांच नहीं की थी। टीम ने दावा किया कि उन स्टडी के मुकाबले मामूली संक्रमण वाले रोगियों में सामान्य और अस्पताल में भर्ती कोविड रोगियों की तुलना में अनिद्रा की रिपोर्ट करने की ज्यादा संभावना थी।

कितनी जरूरी है नींद : दरअसल कोविड से उभरने वाले मरीज ज्यादा तनावग्रस्त होते हैं और अपने शारीरिक स्वास्थ्य में बदलाव के प्रति ज्यादा सेंसिटिव होते हैं, जिससे उन्हें अपनी नींद खराब लगती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण, मेंटल हेल्थ समस्याओं और अनिद्रा के बीच संबंधों की जांच के लिए और ज्यादा रिसर्च की जरूरत है। हालांकि नींद हर वर्ग के लोगों के लिए बेहद जरूरी है।

क्‍या करें नींद न आए तो : डॉ. होआंग के मुताबिक अगर आपको अनिद्रा की समस्‍या हो रही है तो कुछ जरूरी कदम उठा सकते हैं। जैसे सोने से पहले गर्म पानी से नहाना, बिस्तर पर जाने से कम से कम एक घंटे पहले अपना फोन बंद करना, रोजाना 30 मिनट व्यायाम करना और शाम 4 बजे के बाद कैफीन से परहेज करना। संक्रमण के बीच समय का अंतर और जब सर्वे आयोजित किया गया था, तो उनके नींद के पैटर्न के बारे में रोगी की याददाश्त पर भी असर पड़ सकता है।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

अगला लेख