Hanuman Chalisa

दस्‍तक अभियान के तहत अब घर-घर जाकर होगा वैक्सीनेशन, आज से होगी शुरुआत

Webdunia
सोमवार, 1 नवंबर 2021 (08:36 IST)
प्रमुख बिंदु
नई दिल्‍ली। कोरोनावायरस संक्रमण के खिलाफ देश में बड़े स्‍तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है तथा अब तक कोरोना वैक्‍सीन की 106 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। अब इस अभियान को रफ्तार देने के मकसद से केंद्र सरकार राज्‍यों के साथ मिलकर हर घर दस्‍तक अभियान चलाने जा रही है। इसकी शुरुआत 1 नवंबर से हो रही है। इसके तहत मेडिकल टीमें घर-घर जाकर लोगों को वैक्‍सीन लगाएंगी। अभियान के तहत उन लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाने की जिम्‍मेदारी मेडिकल टीमों की होगी जिन्‍होंने अब तक कोरोना वैक्‍सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई है या जो दूसरी डोज लगवाने नहीं पहुंचे हैं।
 
पिछले दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा था कि खराब प्रदर्शन वाले जिलों में घर-घर जाकर कोविड-19 टीकाकरण के लिए 'हर घर दस्तक' अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इसका उद्देश्य लोगों को घातक वायरस से बचाव के लिए पूर्ण टीकाकरण के लिए प्रेरित करना है। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक राष्ट्रीय समीक्षा बैठक के दौरान मांडविया ने कहा था कि कोई भी जिला ऐसा नहीं रहना चाहिए, जहां पूर्ण टीकाकरण नहीं हो।
 
उन्होंने कहा था कि हर घर दस्तक अभियान जल्द ही खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों में लोगों को पूर्ण टीकाकरण के लिए उत्साहित करने और प्रेरित करने के लिए शुरू होगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 3 नवंबर को 11 राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा करेंगे। इस दौरान टीकाकरण को लेकर रणनीति पर बात की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला, 2 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी

राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले दो एथलीट पोल वॉल्ट को रिक्शे में लेकर पहुंचे होटल (Video)

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट की NTA को कड़ी फटकार, 'पिछली गलतियों से सबक क्यों नहीं लिया?'

राजस्थान के जैसलमेर में शर्मनाक लापरवाही, खुले में मिले 500 से ज्यादा गायों के कंकाल, सवालों के घेरे में प्रशासन

अगला लेख