Hanuman Chalisa

क्या एक साल पहले से सक्रि‍य है Omicron Variant, उसे अब मिला अटैक का मौका?

Webdunia
मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (15:37 IST)
ओमिक्रॉन वेरिएंट के म्यूटेशन की उत्पत्ति, उसके प्रभाव आदि पर अध्ययन कि‍या जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन के म्यूटेशन होकर इस स्तर तक पहुंचने में समय लगता है, इसलिए ऐसा हो सकता है कि इसकी उत्पत्ति काफी समय पहले हो गई हो।

ओमिक्रॉन वेरिएंट पिछले महीने के अंत में ही जानकारी में आया था जब दक्षिण अफ्रिका में इसके होने की पुष्टि हुई थी, जहां टीकाकरण पर्याप्त स्तर पर नहीं हो पाया है।

अभी तक 60 से भी ज्यादा देशों में फैल चुका है और इसके प्रसार को रोकने के जोरों से प्रयास चल रहे हैं। लेकिन इस पर काबू करने के लिए इसे पूरी तरह से समझना जरूरी होगा।

वैज्ञानिकों के लिए हैरानी की बात यह ही है कि अभी तक के अध्ययनों में ओमिक्रॉन के जेनेटिक गुणों में पिछले साल फैल रहे बहुत सारे वेरिएंट के गुणों के साथ समानताएं दिखा रही हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक ओमिक्रॉन वेरिएंट में बीटा और डेल्टा वेरिएंट से ज्यादा मिलता जुलता है।
ओमिक्रॉन के म्यूटेशन के बारे में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के संरचना जीवविज्ञानी के प्रोफेसर डेविड स्टुअर्ट बताते हैं कि इसका रहस्य इस सवाल पर है कि पूरा म्यूटेशन ही कैसे विकसित हुआ। वहीं ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी की इवोल्यूशनरी बायोलॉजी की प्रोफेसर सारा ओटो कहती हैं कि ऐसा लगता है कि यह एक साल पहले से छिपा हुआ था।

पिछले साल दक्षिण अफ्रीका की एक शोध टीम ने एक एचआईवी संक्रमित मरीज, जो छह महीने से कोविड-19 से पीड़ित था, खोजा. टीम ने पाया कि इस व्याक्ति में ऐसे म्यूटेशन थे जो स्पाइक प्रोटीन को प्रभावित कर सकते थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि यूके के इसी तरह के लक्षण एक ब्लड कैंसर के मरीज में पाए गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

CM विजय थलपति से ही सीख लें दूसरे राज्यों के मुख्‍यमंत्री और मंत्री, नहीं होगा ट्रैफिक जाम

क्या भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 100 पार जाएगा? विदेशी निवेशकों ने निकाले 2.2 लाख करोड़, जानें बड़ी वजहें

मध्यप्रदेश में 40 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राई, डिमांड की तुलना में सप्लाई कम होने से डीजल की बिक्री पर अघोषित कैपिंग

कौन हैं अभिजित दीपिके जिन्होंने बनाई कॉकरोच जनता पाटी, नारे से लेकर चुनाव चिन्ह तक सब कुछ खास

राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को कहा गद्दार, भाजपा ने किया पलटवार

अगला लेख