Hanuman Chalisa

COVID-19 : पाकिस्तान में Corona से मृतकों का आंकड़ा 22 हजार के पार

Webdunia
सोमवार, 21 जून 2021 (20:05 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार को 22000 के पार पहुंच गई। देश में सिंध प्रांत में कोविड-19 के सबसे अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने अपने दैनिक बुलेटिन में बताया कि पिछले 24 घंटे में 30 मरीजों ने दम तोड़ा है और 907 नए मामले आए हैं जिससे मृतक संख्या बढ़कर 22,007 और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,49,175 हो गई है।

नए मामलों में सबसे अधिक 595 मामले सिंध प्रांत से हैं। कोरोनावायरस ने प्रांत को बहुत प्रभावित किया है। सिंध प्रांत से अब तक 3.07 लाख से अधिक मामले आए हैं। पाकिस्तान में टीकाकरण मुहिम के जोर पकड़ने के साथ रविवार को चीन निर्मित कोविड-19 रोधी टीके की 15.5 लाख खुराकें प्राप्त हुईं।
ALSO READ: कुलभूषण मामले पर झुका पाकिस्तान, सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील का अधिकार मिला
साइनोवैक टीके की खुराक प्राप्त होने के बाद योजना मंत्री एवं एनसीओसी प्रमुख असद उमर ने ट्वीट कर बताया कि पिछले सप्ताह रोजाना टीके की 332,877 खुराकों के साथ 23 लाख से अधिक खुराकें दी गईं, जो अब तक किसी भी सप्ताह में दी गई खुराकों से अधिक है।
ALSO READ: COVID-19 : लार के नमूने से हो सकेगी Coronavirus की जांच
पाकिस्तान में संक्रमण दर 20 अप्रैल के 11.63 प्रतिशत से सुधरकर 2.61 प्रतिशत हो गई है। देश में अब तक 8,93,148 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं और 34,020 मरीजों का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस साल के अंत तक देश की सात करोड़ की आबादी का टीकाकरण करने का लक्ष्य है और करीब 1.3 करोड़ खुराकें दी गई हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

गुजरात की राजनीति में स्थानीय स्वशासन का नया ढांचा, जामनगर, गांधीधाम समेत 6 शहरों को मिले नए मेयर और पदाधिकारी

अगला लेख