Hanuman Chalisa

भाजपा नेता के पिता की कोरोना से गई जान, पंडितों का अंतिम संस्कार से इनकार

Webdunia
शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (08:29 IST)
मेरठ। भाजपा के एक स्थानीय नेता के कोरोना वायरस संक्रमण से मृत पिता का अंतिम संस्कार कराने से शुक्रवार को श्मशाम में मौजूद सभी पंडितों ने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि उनके पास व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण के नाम पर मास्क तक नहीं है तथा वे अपनी जान जोखिम में नहीं डालना चाहते।
 
पुलिस ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से मृत अपने पिता के शव को प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी तरह सील करके सूरजकुंड शमशान पहुंचे स्थानीय भाजपा नेता विभांशु वशिष्ठ को वहां के पंडितों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।
ALSO READ: Lockdown : मुस्लिमों ने हिंदू पड़ोसी के अंतिम संस्कार में मदद करके कौमी एकता की मिसाल पेश की
श्मशान में वाद-विवाद की सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची पुलिस की टीम ने जब पंडितों से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके पास सैनिटाइजर, मास्क और दस्ताने भी नहीं हैं। ऐसे में कोविड-19 से मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार करवाकर वे स्वयं को खतरे में नहीं डालना चाहते हैं।
 
पंडितों की बात सुनने के बाद परिजनों ने खुद ही मृतक का अंतिम संस्कार संपन्न किया। पुलिस के समझाने पर पंडित रवि शर्मा और निशांत शर्मा ने उचित दूरी बनाए रखते हुए इस दौरान मंत्रोचारण कर अंतिम संस्कार संपन्न करवाने में सहायता दी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

रूस से साझेदारी तोड़ने के लिए भारत पर प्रेशर बना रहा US, पुतिन का बड़ा बयान- जारी रहेगी दोस्ती

Rajya Sabha : कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से, मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को उतारा

फरीदाबाद में बड़ा हादसा, जेवर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान गिरी क्रेन, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

शिक्षा में उत्कृष्टता को मिलेगा सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 की प्रक्रिया

PM सूर्यघर योजना में उत्तर प्रदेश ने गाड़ा झंडा, 4 राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर बना सौर ऊर्जा का नंबर-1 राज्य

अगला लेख