Hanuman Chalisa

सिलीगुड़ी के अस्पताल में ऑक्सीजन रिसाव से दहशत

Webdunia
शुक्रवार, 21 मई 2021 (15:05 IST)
सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी स्थित उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शुक्रवार को सुबह ऑक्सीजन रिसाव होने से कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोगियों और उनके परिवारों के बीच दहशत पैदा हो गई।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ संजय मलिक ने बताया कि घटना सुबह करीब 9.15 बजे की है जब कोविड ब्लॉक में गहन चिकित्सा इकाई (सीसीयू) को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले एक पाइप में रिसाव देखा गया। इससे कमरे में ऑक्सीजन भर गई और रोगियों के बीच दहशत फैल गई, जिन्हें लगा कि आग लग गई है।

इससे कोविड रोगियों ने घबराहट में भागना शुरू कर दिया और अफरातफरी मच गई। रोगियों के परिजन समेत अनेक लोग ब्लॉक के बाहर जमा हो गए। कुछ ही समय बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया और दो दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक, कुछ देर के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति रोककर स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।

मलिक के अनुसार, घटना के समय सीसीयू में सात रोगी थे। उन्हें सुरक्षित निकालकर दूसरे ब्लॉक में पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार, घटना में कोई घायल नहीं हुआ और किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। बाद में रिसाव को ठीक करके स्थिति सामान्य कर ली गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख