Hanuman Chalisa

Corona को लेकर प्रियंका का यूपी सरकार पर तीखा प्रहार, कहा- हालात छिपाने में है दिलचस्पी

Webdunia
गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (12:57 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तरप्रदेश में कोरोनावायरस से निपटने की तैयारियों को लेकर गुरुवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करने के बजाय स्थिति को छिपाने में दिलचस्पी ले रहे हैं।
ALSO READ: प्रियंका गांधी ने साधा यूपी सरकार पर निशाना, कहा- इस जंगलराज में कोई कैसे सुरक्षित महसूस करेगा?
उन्होंने महोबा जिले के एक अस्पताल में कथित तौर पर पानी भरने से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाएं चाक-चौबंद होनी चाहिए, मगर महोबा के महिला अस्पताल का ये हाल है। आपने बरेली, गोरखपुर के अस्पतालों में भी अव्यवस्थाओं की दशा देखी।
 
कांग्रेस की उत्तरप्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया कि लखनऊ में स्वास्थ्य सुविधाओं के ऊपर बयान देने वाले मुख्यमंत्री की रुचि इन हालात को सुधारने में नहीं, इन्हें छिपाने में है। उत्तरप्रदेश में बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 2,308 नए मामले आने के साथ संक्रमित मरीजों की संख्या 55,558 पहुंच गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

अगला लेख