Hanuman Chalisa

इंदौर में जायसवाल गेस्ट हाउस पर क्वारंटाइन सेंटर शुरू

Webdunia
शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (11:36 IST)
इंदौर। कोरोना वायरस कोविड 19 के चलते श्री हैहय क्षत्रिय समाज धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा संचालित निहालपुरा स्थित जायसवाल गेस्ट हाउस पर जिला प्रशासन द्वारा क्वारंटाइन सेंटर की कल गुरुवार को शुरुआत की गई। 
 
इसकी संपूर्ण रूपरेखा और व्‍यवस्‍था संस्‍था के महामंत्री राजीव जायसवाल एवं प्रशासन की ओर से इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी विवेक श्रोत्रिया एवं कार्यपालक अभियंता एनएल महाजन द्वारा की गई। राजीव जायसवाल ने गेस्‍ट हाउस में उपलब्‍ध सभी सुविधाएं प्रशासन द्वारा निर्धारित क्वारंटाइन सेंटर के मापदंडों के अनुरूप तैयार करके अत्‍यंत कम समयावधि में दी।
ALSO READ: Corona हॉटस्पॉट इंदौर में क्वॉरेंटाइन लोगों ने घर छोड़ा तो कंट्रोल रूम को मिलेगा अलर्ट, 7 दिन में 21 लाख की होगी स्क्रीनिंग
प्रशासन द्वारा निर्धारित समयसीमा में उपलब्‍ध कराने में गेस्‍ट हाउस के व्‍यस्‍थापक हरिनारायण जायसवाल की कड़ी मेहनत थी। कोरोना के अत्‍यंत ही संवेदनशील एवं कन्टेन्मेंट क्षेत्र में सभी व्‍यवस्‍था कर पाना सराहनीय है।
 
कोषाध्‍यक्ष योगेन्‍द्र जायसवाल ने कार्यों का अवलोकन किया और अपने अनुभवों से बदलाव कराए जिससे प्रशासन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। संस्‍था के सभी ट्रस्टियों की ओर से चेयरमैन विजयकांत जायसवाल एवं अध्यक्ष महेश कुमार जायसवाल द्वारा कोविड 19 विपदा के चलते प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। ALSO READ: इंदौर के पृथक केंद्र से भागे 2 कोविड-19 संक्रमित समेत 4 लोग मालवाहक ट्रक में मिले
 
शाम होते-होते क्वारंटाइन सेंटर पर 45 लोगों को पहुंचाया गया जिसमें लगभग 15 पुरुष, 20 महिलाएं और 10 बच्चे हैं। ये सभी लोग जो अगले आदेश तक यहीं रहेंगे। इन सभी लोगों की चाय और खाने की व्यवस्था प्रशासन करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

यूएई के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बड़ा ड्रोन हमला, भारत ने जताई गहरी चिंता

सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग: धू-धू कर जली बोगी, यात्रियों में मची चीख-पुकार!

Top News : यूएई के न्यूक्लियर प्लांट पर बड़ा हमला, स्वीडन से नार्वे जाएंगे पीएम मोदी

वीडी सतीशन आज लेंगे केरल CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

अगला लेख