Hanuman Chalisa

राजस्थान में भी बढ़ा Corona संक्रमण, 7359 नए मामले

Webdunia
शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (20:40 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 7359 नए मामले शुक्रवार को सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,95,309 हो गई। राज्य में इस घातक संक्रमण में 31 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 3072 हो गई। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढकर 53,813 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 7359 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,95,309 हो गई है जिसमें 53,813 रोगी उपचाराधीन हैं।

बीते चौबीस घंटे में राज्य में आए संक्रमितों में जयपुर में 1201, जोधपुर में 1144, उदयपुर में 792, कोटा में 664, धौलपुर में 355, अजमेर में 342, अलवर में 271, भीलवाडा में 254, डूंगरपुर में 257, भीलवाडा में 254 नए संक्रमित शामिल हैं।
ALSO READ: Lockdown में बच्चों को जरूर सिखाएं कैसे संभालें और सहेज कर रखें अपना सामान
उन्होंने बताया कि राज्य में 2791 और कोरोनावायरस संक्रमित ठीक हुए। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 3,38,424 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
ALSO READ: अब UP पर टूटा कोरोना कहर, 24 घंटे में 27 हजार 426 संक्रमित
राज्य में इस घातक संक्रमण से बीते चौबीस घंटे में हुई मौतों में से जोधपुर-उदयपुर में पांच-पांच, अजमेर में तीन,बाडमेर-जयपुर-करौली-सीकर में दो-दो और चित्तौडगढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर,जालौर, झालावाड, झुंझुनूं,नागौर, राजसमंद और सवाईमाधोपुर में एक-एक मौतें भी शामिल हैं।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने गुजरात से 4 नए चेहरों को उतारकर चौंकाया

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

आखिर आत्महत्या क्यों कर रहे हैं भारत में विवाहित पुरुष

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

अगला लेख