Hanuman Chalisa

कोरोना के कारण रणजी ट्रॉफी और अन्य घरेलू टूर्नामेंट स्थगित

Webdunia
बुधवार, 5 जनवरी 2022 (00:25 IST)
नई दिल्ली। भारत का घरेलू क्रिकेट कैलेंडर एक बार फिर कोरोना महामारी के कारण अस्त व्यस्त हो गया जब बीसीसीआई ने देश में बढते कोरोना मामलों के कारण रणजी ट्रॉफी और कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी समेत प्रमुख टूर्नामेंट स्थगित करने का फैसला किया।
 
रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट का पहला दौर 13 जनवरी से शुरू होना था लेकिन फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है । हाल ही में बंगाल टीम में कोरोना संक्रमण के छह मामले आये थे जिनमें पांच खिलाड़ी थे। मुंबई के शिवम दुबे भी पॉजिटिव पाए गए जो पृथकवास में हैं।
 
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा कि रणजी ट्रॉफी और कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी इसी महीने शुरू होनी थी जबकि सीनियर महिला टी20 लीग फरवरी में खेली जानी थी। 
 
उन्होंने कहा कि बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और मैच अधिकारियों के स्वास्थ्य को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। यही वजह है कि लगातार दूसरे साल यह टूर्नामेंट टलने की संभावना लग रही है। शाह ने कहा कि बीसीसीआई हालात पर नजर रखे हुए है और उसके अनुसार ही फैसला लिया जायेगा।
 
रणजी ट्रॉफी का आयोजन 6 शहरों में होना था जिसमें बेंगलुरू , अहमदाबाद, चेन्नई, तिरूवनंतपुरम, मुंबई और कोलकाता शामिल है।
 
बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव अविषेक डालमिया को भी पॉजिटिव पाये जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देश के तमाम बड़े शहरों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दिल्ली में मंगलवार को 5481 नये मामले आये जबकि मुंबई में 10860 नये मामले आये हैं और अधिकांश ओमीक्रोन वैरिएंट के हैं।
बंगाल में एक दिन में 9073 मामले आए हैं।
 
शाह ने कहा कि बीसीसीआई स्वास्थयकर्मियों, राज्य संघों, खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, मैच अधिकारियों और सभी सेवा प्रदाताओं को धन्यवाद देना चाहता है जिन्होंने 2021 . 22 घरेलू सत्र में 11 टूर्नामेंटों में 700 से ज्यादा मैच कराने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख