Hanuman Chalisa

दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों में आई कमी, 77 की मौत

Webdunia
शनिवार, 5 दिसंबर 2020 (21:42 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है लेकिन राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक दर्ज की गई है। शनिवार को यहां सक्रिय मामले 1,574 और घटकर 26,678 रह गए।
ALSO READ: अनिल विज के कोरोना संक्रमित होने पर भारत बायोटेक की सफाई, Covaxin है प्रभावी और सुरक्षित
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में इस अवधि में 3,419 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,89,544 हो गई है जबकि 4,916 मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय मामलों में कमी आई है और कोरोनामुक्त लोगों की संख्या 5,53,292 हो गई। कोरोना रिकवरी दर 93.85 फीसदी पहुंच गई है। इस दौरान 77 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 9,574 पहुंच गया है, जो कि काफी चिंताजनक माना जा रहा है।
 
राजधानी में मृत्यु दर महज 1.61 फीसदी रह गई है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली 4थे स्थान पर आ गया है। राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 81,776 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर 66.67 लाख के पार पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का औसत 3,50,904 है। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है और यह संख्या अब 6,045 पहुंच गई है, जो शुक्रवार को 5,759 थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

भीषण गर्मी पर CM योगी अलर्ट, अस्पताल, बिजली और राहत व्यवस्था पर सख्त निगरानी के निर्देश

Top News 22 May: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद; इजराइल को बचाने के चक्कर में खाली हुआ अमेरिका का मिसाइल भंडार

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

MP बनेगा देश की ‘मिल्क कैपिटल’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डेयरी सेक्टर में बड़ी छलांग को तैयार मध्यप्रदेश

अगला लेख