Hanuman Chalisa

Lockdown में मिली ढील, कई कंपनियों ने शुरू किया परिचालन

Webdunia
रविवार, 10 मई 2020 (08:14 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन के तीसरे चरण में पाबंदियों में ढील दी जाने लगी है। ऐसे में दवा से लेकर शराब तक और कपड़े से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक बनाने वाली कंपनियां परिचालन शुरू करने लगी हैं।

विभिन्न क्षेत्रों की कई कंपनियों ने शनिवार को बताया कि स्थानीय प्रशासन की मंजूरी मिल जाने के बाद उन्होंने परिचालन पुन: शुरू कर दिया है। इन कंपनियों ने आश्वासन दिया है कि वे सरकार तथा स्थानीय प्रशासन के द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा व बचाव के बताए गए सभी उपायों पर पूरा अमल कर रही हैं।

वाहनों के कल पुर्जे बनाने वाली कंपनी राणे होल्डिंग्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया कि उसने सीमित कार्यबल के साथ अपने अधकमर संयंत्रों तथा कार्यालयों में कामकाज शुरू कर दिया है। इसी तरह शराब बनाने वाली कंपनी आईएफबी एग्रो इंडस्ट्रीज ने भी डिस्टिलरी तथा बोटलिंग संयंत्रों को शुरू करने की सूचना दी।

परिधान बनाने वाली तमिलनाडु स्थित कंपनी केपीआर मिल ने कहा कि उसने केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारों के निर्देशों का पालन करते हुए तमिलनाडु तथा कर्नाटक में स्थित इकाइयों का परिचालन शुरू किया है। पुस्तकों का प्रकाशन करने वाली कंपनी एस चांद एंड कंपनी ने बताया कि उसने दिल्ली-एनसीआर में स्थित वेयर हाउस में शनिवार से काम शुरू कर दिया है।

दवा बनाने वाली कंपनी नेक्टार लाइफ साइंसेज ने भी पंजाब के डेराबस्सी तथा हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित संयंत्रों में परिचालन पुन: शुरू करने के बारे में अवगत कराया है। इनके अलावा हिंदुस्तान मिल्स, विप्पी स्पिनप्रो और वीटीएम लिमिटेड जैसी कपड़ा व परिधान कंपनियों ने भी बताया है कि उन्होंने अपनी इकाइयों में परिचालन की शुरुआत की है।

विस्फोटक बनाने वाली कंपनी जीओसीएल कॉर्पोरेशन ने बताया कि वह 11 मई से हैदराबाद कारखाने में कामकाज शुरू करेगी। उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक व उपकरण बनाने वाली कंपनी पैनासोनिक इंडिया ने कहा कि उसने अपने उत्पादों की बिक्री शुरू कर दी है। टाटा समूह के आभूषण ब्रांड तनिष्क ने भी चरणबद्ध तरीके से स्टोर शुरू करने की शनिवार को जानकारी दी।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

दिग्विजय सिंह बोले मैं घोर सनातनी हूं... उषा ठाकुर के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल, भोजशाला पर क्‍या बोले दिग्‍गी

मानसून पर आया IMD का बड़ा अपडेट: तारीख से 5 दिन पहले केरल में एंट्री!, क्या है देश में गर्मी का हाल?

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल, पुलिस चौकी में पथराव

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अगला लेख