Hanuman Chalisa

Surat: दीपावली की छुट्टियों के बाद वापस लौटने पर आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य

Webdunia
बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (16:34 IST)
सूरत। गुजरात के सूरत शहर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को रोकने के प्रयास के तहत दीपावली की छुट्टियों के बाद शहर लौटते समय लोगों के लिए आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि सभी के लिए जांच अनिवार्य है, भले ही उन्होंने कोविड​​​​-19 वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली हों।
 
सूरत नगर निगम (एसएमसी) के अनुसार, दीपावली की छुट्टियों के बाद शहर लौटने वाले स्थानीय लोगों को अनिवार्य रूप से अपनी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट साथ लानी होगी। यह 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। एसएमसी के नगर स्वास्थ्य अधिकारी प्रदीप उमरीगर ने कहा कि हम लोगों से छुट्टियों पर जाने से पहले कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने की भी अपील करते हैं। जिन लोगों ने हाल ही में कोविड-19 जांच कराई है, उन्हें छूट दी जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि एसएमसी शहर लौटने वाले लोगों की आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट की जांच के लिए हवाई अड्डे, बस स्टैंड और सड़क प्रवेश बिंदुओं पर टीमों को तैनात करेगी। अधिकारी ने कहा कि नागरिक निकाय उन लोगों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण की सुविधा भी प्रदान करेगा जो पहले जांच नहीं करा पाए थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

चारधाम यात्रा को लेकर CM धामी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता नहीं

6 कमरों की अनुमति पर चल रहे थे 25 कमरे, बिना फायर NOC चिमनी बनी इमारत; दिल्ली में 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

RBI ने सोना बेचने के दावे को किया खारिज, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट को बताया गलत; जानिए क्या है पूरा सच

17 साल का छात्र भारी पड़ा पूरे CBSE बोर्ड पर! कैसे सार्थक सिद्धांत ने हिला दी CBSE चेयरमैन की कुर्सी

अगला लेख