Hanuman Chalisa

रूस में कोरोना का कोहराम, 1 दिन में रिकॉर्ड 1000 से ज्‍यादा लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (18:50 IST)
मास्को। रूस में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। देश में लगातार बढ़ते मामलों और मौतों से कोहराम मचा हुआ है। इसी बीच आज यानी शनिवार को भी कोरोनोवायरस महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार 24 घंटे में 1000 से ज्‍यादा लोगों की मौत हुई है। इससे पहले बीते कल यानी शुक्रवार को एक दिन में 32196 नए मामले दर्ज किए गए थे और 999 लोगों की मौत हुई थी।

खबरों के अनुसार, दुनियाभर में कोरोना टीकाकरण में तेजी आने के बावजूद संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। इसी बीच कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से पहली बार रूस में 24 घंटे में संक्रमण की वजह से 1,002 लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमण के 33,208 नए मामले दर्ज किए गए हैं। लगातार तीसरे दिन मौत और नए मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों और मौतों को लेकर बताया जा रहा है कि कोरोना प्रतिबंधों में ढील इसकी सबसे बड़ी वजह है। देश में अब तक संक्रमण के 79 लाख मामले सामने आ चुके हैं। वहीं देश में इस महामारी से 2,21,313 रोगियों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: Coronavirus: वैक्‍सीन से पहले क्‍या बच्चों को स्कूल भेजना सुरक्षित है?
कोरोना के मामले में रूस अमेरिका, ब्राजील, भारत और मैक्सिको के बाद पांचवें स्थान पर है। रूस में कोरोना रोधी कई टीके महीनों से मौजूद हैं, लेकिन बड़ी आबादी का टीकाकरण नहीं हो पाया है। एक सर्वे के अनुसार, आधे से अधिक रूसी नागरिक टीका नहीं लगवाना चाहते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले बीते कल यानी शुक्रवार को एक दिन में 32,196 नए मामले दर्ज किए गए थे और 999 लोगों की मौत हुई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

सभी देखें

नवीनतम

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

CM योगी ने जारी किया श्रीराम कथा का भव्य पोस्टर, 1 जून से लखनऊ में होगी जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा

योगी सरकार की डिजिटल क्रांति: 98.76% आंगनबाड़ी लाभार्थियों का सत्यापित पंजीकरण, पोषण योजनाओं में बढ़ी पारदर्शिता

IMD कल जारी करेगा दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 का दूसरा दीर्घकालिक पूर्वानुमान, उत्तर भारत में आंधी-बारिश से तापमान में बड़ी गिरावट

अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में 7 लोग हिरासत में, ममता बोलीं- हेलमेट नहीं होता तो जा सकती थी जान

अगला लेख