Hanuman Chalisa

23 साल की बेटी इटली में हुई लॉकडाउन, मां-बाप को कहा मैं अपने देश को खतरे में नहीं डाल सकती

नवीन रांगियाल
पूरी दुन‍िया में इटली में सबसे ज्‍यादा हालात खराब हैं। वहां 10 हजार से ज्‍यादा मौतें हो चुकी हैं। लेक‍िन भारत की एक बेटी ऐसी भी है, जो इटली में रहकर भारत को लॉकडाउन के दौरान घर में रहने का मैसेज दे रही हैं।

कानपुर की इस बेटी का नाम है संजना म‍िश्रा। संजना इटली के म‍िलान में पीएचडी कर रही हैं। उसकी उम्र महज 23 साल है। लेक‍िन कोरोना के संकट के समय में ज‍िस तरह से वो भारतवास‍ियों को सीख दे रही है, उसकी वजह से वो भारतीय मीड‍िया की खबरों में बनी हुई हैं।

इटली में जो हालात है, ऐसे में वहां अकेले रहना क‍ितना भयावह होगा, लेक‍िन जब भारत सरकार ने अपने लोगों को इटली से लाने की व्‍यवस्‍था की तो संजना ने साफ इनकार कर दि‍या। उसका कहना था- जब इटली सरकार ने पूरी तरह से लॉकडाउन कर द‍िया है और यह कहा है क‍ि जो जहां है वहीं रहे तो ऐसे में उसका भारत लौटना लॉकडाउन के न‍ियमों को तोड़ना है। अब 23 साल की संजना कई द‍िनों से इटली के म‍िलान शहर में अकेली है।


इटली से संजना भारत के हालातों पर नजर बनाए हुए है। वो कहती है क‍ि उसे बेहद दुख होता है जब वो लोगों को भारत में लॉकडाउन के नि‍यमों की धज्‍जि‍यां उड़ाते देखती हैं। वो वहां से वीड‍ियो बनाकर सोशल मीड‍िया पर अपलोड कर लोगों को घर में ही रहने की सलाह देती है और कहती है क‍ि स‍िर्फ इसी गलती की वजह से इटली में मौतों का सैलाब आ गया है, इसल‍िए भारत वाले वहां यह गलती न करें, नहीं तो हालात इटली से भी ज्‍यादा खराब हो जाएंगे।

खबरों के मुताबि‍क संजना को उसके पि‍ता संजय म‍िश्रा और मां बबीता ने काफी समझाया क‍ि वो भारत आ जाए, लेक‍िन उसने यह कहकर उन्‍हें मना कर द‍िया क‍ि मैं वहां आकर अपने देश के लोगों को खतरे में नहीं डालना चाहती और न ही मैं कोई खतरा लेना चाहती हूं।

अब संजना म‍िलान शहर से भारत के लोगों को लॉकडाउन के पालन के लिए वीड‍ियो बनाती है। अपने घर में योगा करती है, खुद को व्‍यस्‍त रखती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

राबड़ी देवी की बिगड़ी तबीयत, मिलने पहुंचे बेटे तेज प्रताप, परिवार की सुरक्षा पर दिया यह बयान

पटना फायरिंग केस में नया मोड़! वकील ने खान सर के सरेंडर से किया इनकार, बताया क्या होगा अगला कदम?

15 लाख फॉलोअर्स वाले सेलिब्रेटी कुत्‍ते को बेचा, खरीदने वाले ने मीट बनाकर खिला दिया, सोशल मीडिया ने बताया हैवानियत

CJP Protest: जंतर-मंतर पर 'HIT' स्प्रे लेकर पहुंचा शख्स, सौरव दास के 'शाही ठाट-बाट' पर तेजिंदर बग्गा का तंज

अगला लेख