Hanuman Chalisa

SBI के पूर्वोत्तर मुख्‍यालय में कोविड-19 का कहर, 30 कर्मचारी संक्रमित

Webdunia
मंगलवार, 7 जुलाई 2020 (07:31 IST)
गुवाहाटी। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पूर्वोत्तर मुख्यालय के तीन तल और पूरे क्षेत्रीय व्यापार कार्यालय को सोमवार को सील कर दिया गया। 
 
अधिकारियों ने कहा कि दोनों इमारतों के 30 कर्मचारियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कार्यालयों को सील किया गया।
 
कामरुप महानगर उपायुक्त बिश्वासजीत पेगू ने देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक के कार्यालयों को निषिद्ध जोन घोषित किया और क्षेत्र में वायरस के प्रसार को रोकने के मद्देनजर इन्हें तत्काल प्रभाव से सील करने का आदेश दिया।
 
इसके मुताबिक, असम सचिवालय के ठीक सामने स्थित एसबीआई के पूर्वोत्तर मुख्यालय की आठ मंजिला इमारत के 3 तल को और एबीसी पॉइंट स्थित स्वागत स्क्वायर कॉम्प्लेक्स में मौजूद बैंक के क्षेत्रीय व्यापार कार्यालय को सील किया गया।
 
एसबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गुवाहाटी भर में अब तक विभिन्न शाखाओं और कॉम्प्लेक्स में संविदा समेत कुल 86 कर्मचारियों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 
 
उन्होंने कहा कि मुख्यालय में 22 जबकि क्षेत्रीय व्यापार कार्यालय में 8 कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

अगला लेख