Hanuman Chalisa

दिल्ली में कोरोना की कम होती रफ्तार, क्या खुलेंगे स्कूल? CM केजरीवाल ने दिया जवाब

Webdunia
गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (18:04 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल स्कूलों को खोलने की किसी योजना से इनकार किया है।

उन्होंने कहा, जैसा कि हमने अंतरराष्ट्रीय परिपाटी देखी है, कोरोनावायरस की महामारी की तीसरी लहर आएगी, इसलिए जब तक टीकाकरण प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती हम बच्चों के साथ कोई खतरा नहीं मोल ले सकते। इसलिए फिलहाल स्कूलों को दोबारा खोलने की योजना नहीं है।

केजरीवाल ने यह जानकारी एक सवाल के जवाब में दी, जिसमें पूछा गया था कि क्या अन्य राज्यों की तरह दिल्ली में भी स्कूल खोले जाएंगे। 

दिल्ली के सभी स्कूल मार्च-2020 से बंद थे। हालांकि कोरोना की पहली लहर के थमने के बाद शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने और व्यावहारिक कार्यों के मद्देनजर उच्च कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोल दिए गए, लेकिन दूसरी लहर के बाद स्कूलों को पुन: बंद कर दिया गया। बहरहाल स्कूल वर्चुअल माध्यम से संचालित हो रहे हैं और कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जा रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

अगला लेख