Hanuman Chalisa

वैज्ञानिकों ने की वायरस जनित प्रोटीन में 'पॉकेट' की खोज, इस तरह होगा संक्रमण पर नियंत्रण...

Webdunia
सोमवार, 26 जुलाई 2021 (19:02 IST)
टोरंटो। वैज्ञानिकों ने विभिन्न प्रकार के कोरोनावायरस कोरोनावायरस (Coronavirus) और कोविड-19 के मरीजों से प्राप्त नमूनों के वायरस जनित प्रोटीन में ऐसे 'पॉकेट' का पता लगाया है जिनमें कोरोनावायरस के हर प्रकार पर प्रभावी औषधि 'बंध' सकती है। कनाडा में टोरंटो विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इस सुरक्षित और प्रभावी टीके से कोविड-19 महामारी समाप्त हो सकती है।

लेकिन उन्होंने कहा कि ‘टीका-रोधी’ सार्स सीओवी-2 के प्रकार और नए कोरोनावायरस के संभावित उभार से ऐसे उपचार खोजे जा रहे हैं, जिनसे सभी प्रकार के कोरोनावायरस से मुकाबला किया जा सकता है। शोध पत्रिका ‘जर्नल ऑफ प्रोटिओम रिसर्च’ में प्रकाशित अध्ययन में कोरोनावायरस के 27 प्रकारों और कोविड-19 मरीजों के हजारों नमूनों से प्राप्त वायरस जनित प्रोटीन का विश्लेषण किया गया है।

अध्ययन में ऐसे ‘सीक्वेंस’ का पता लगाया गया है जिनसे अत्यधिक प्रभावशाली दवा बनाई जा सकती है। दवाएं अकसर प्रोटीन पर बने ‘पॉकेट’ में ‘बंधती’ हैं जो उन्हें कसकर जकड़े रहते हैं जिससे वे प्रोटीन के संपर्क में रहती हैं। वैज्ञानिक, वायरस जनित प्रोटीन के त्रिआयामी ढांचे से ऐसे ‘पॉकेट’ का पता लगा सकते हैं जिनमें दवाएं बंध सकती हैं।

हालांकि समय के साथ वायरस अपने प्रोटीन पॉकेट में उत्परिवर्तन कर सकते हैं जिससे दवाएं उसमें फिट न हो सकें। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि दवाओं को बांधने वाले कुछ पॉकेट प्रोटीन के काम करने के लिए इतने महत्वपूर्ण हैं कि उन्हें उत्परिवर्तित नहीं किया जा सकता और संबंधित वायरसों में ऐसे पॉकेट समय के साथ संरक्षित होते हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी को ईरान से बड़ा न्योता, अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का मिला निमंत्रण

मोबाइल छाप आशिक के लिए करोड़पति मंगेतर का कत्‍ल, कितनी शातिर है 20 साल की सिया गोयल?

एयर इंडिया का विमान पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसा, पाक ने चेतावनी देकर लौटाया, दिल्ली से अमृतसर जा रहा था विमान

कर्णप्रयाग-नगरासू घटनाओं पर CM धामी हुए सख्‍त, बोले- दोषी के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई...

अहमदाबाद में बनेंगे हाईटेक स्मार्ट बस स्टैंड, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अगला लेख