shiv chalisa

PIB के प्रधान महानिदेशक कोरोना संक्रमित, नेशनल मीडिया सेंटर बंद

Webdunia
सोमवार, 8 जून 2020 (00:24 IST)
नई दिल्ली। पत्र सूचना कार्यालय (PIB) के प्रधान महानिदेशक केएस धतवालिया कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि धतवालिया को शाम 7 बजे एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। ट्रॉमा सेंटर में विशेष रूप से कोविड-19 के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। हालांकि, उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय मीडिया केंद्र (एनएमसी) को बंद कर दिया गया है, जहां धतवालिया का कार्यालय है और सोमवार को भी यह बंद रहेगा क्योंकि पूरी इमारत को संक्रमणमुक्त किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी एनएमसी बंद रहने की संभावना है क्योंकि तय नियमों के मुताबिक संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
 
सूत्रों ने कहा कि एनएमसी के पूरी तरह संक्रमणमुक्त होने और इसके दोबारा खुलने तक प्रेस कॉफ्रेंस समेत पीआईबी की सभी गतिविधियां शास्त्री भवन में आयोजित होंगी।
 
धतवालिया ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रकाश जावड़ेकर के साथ मंच साझा किया था, जब उन्होंने मंत्रिमंडल के फैसलों के बारे में मीडिया को जानकारी दी थी।
 
सनद रहे कि कोरोना संक्रमण के कारण देश की राष्ट्रीय राजधानी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। रविवार को अंतिम समाचार मिलने तक दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 28,936 पर पहुंच चुकी थी, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 812 हो गई।
 
दिल्ली सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक शहर में कोविड-19 के 17,125 मरीज इलाजरत हैं, जबकि 10,999 लोग या तो संक्रमण मुक्त हो गए हैं, या उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।
 
दिल्ली में शनिवार को संक्रमण के 1,320 नए मामले सामने आए थे। शहर में किसी एक दिन में सर्वाधिक मामले 3 जून को सामने आए थे और यह संख्या 1,513 थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

लखीमपुर खीरी के महेशपुर वन रेंज में किया जा रहा है पर्यटन सुविधाओं का विकास

मुख्‍यमंत्री योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव, होलिकोत्सव पर भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में होंगे शामिल

अगला लेख