Hanuman Chalisa

लॉकडाउन से गिरी शिरडी साईंबाबा मंदिर की आय, ऑनलाइन दान में बढ़ोतरी

Webdunia
बुधवार, 9 सितम्बर 2020 (23:51 IST)
शिरडी। कोविड-19 (COVID-19)  के कारण लागू लॉकडाउन से महाराष्ट्र के शिरडी में स्थित साईबाबा मंदिर की आय में कमी आई है। 
ALSO READ: दिल्ली में कोरोना के मामले 2 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4000 से ज्यादा नए केस
श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के सीईओ कान्हुराज बगाटे ने बताया कि इस वर्ष 17 मार्च से 31 अगस्त के बीच मंदिर को 115.16 करोड़ रुपए का दान मिला है जबकि पिछले साल इसी अवधि में मंदिर को 289.55 करोड़ रुपए मिले थे। इसका अर्थ है कि आय में 174 करोड़ रुपए की कमी आई है। 
 
इस अवधि में पिछले साल के मुकाबले इस साल ऑनलाइन दान में वृद्धि हुई है। कोविड-19 पाबंदियों के कारण मंदिर 17 मार्च से ही श्रद्धालुओं के लिए बंद है।
ALSO READ: नरेंद्र मोदी ने असंगठित क्षेत्र को किया बर्बाद : राहुल गांधी
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा 94.39 करोड़ रुपए की आय मंदिर को उसके सावधि जमा से हुआ है। इस दौरान नकद दान के रूप में 18.32 लाख रुपए मिले हैं।
 
सीईओ ने कहा कि ट्रस्ट को इस दौरान 11.47 करोड़ रुपए ऑनलाइन दान के रूप में मिले हैं जबकि 2019 में 17 मार्च से 31 अगस्त के बीच में ऑनलाइन दान के रूप में महज 1.89 करोड़ रुपए मिले थे। 
 
उन्होंने बताया कि मंदिर में पिछले साल इस अवधि में 194 किलो चांदी और 8.868 किलो सोना चढ़ाया गया, लेकिन इस साल सिर्फ 2.6 किलो चांदी और 162 ग्राम सोना चढ़ा है। 
 
सीईओ ने बताया कि ट्रस्ट मंदिर के प्रबंधन पर 55 करोड़ रुपए खर्च करता है। 5,500 कर्मचारियों के वेतन के रूप में 13 करोड़ रुपए खर्च होते हैं। (भाषा) (फाइल फोटो)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख