Hanuman Chalisa

Corona virus: सपा, बसपा ने की गरीबों के लिए राहत पैकेज की मांग

Webdunia
गुरुवार, 26 मार्च 2020 (12:03 IST)
लखनऊ। कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए देश में किए गए 21 दिन के बंद (लॉकडाउन) के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकारों से गरीबों के लिए राहत पैकेज की मांग की है।
ALSO READ: शिवराजसिंह ने Corona के लिए किया पैकेज का ऐलान, सरकारी अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि देश की 130 करोड़ गरीब/मेहनतकश जनता पर 21 दिनों के लॉकडाउन/कर्फ्यू वाली पाबंदियों को कड़ाई से लागू करने के बाद खासकर गरीब लोगों का पेट भरने अर्थात उनकी रोटी-रोजी की समस्या को दूर करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा राहत पैकेज की व्यवस्था करना बहुत ही जरूरी है। इस पर तुरंत ध्यान दें।
 
उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि साथ ही देशव्यापी बंद की इस स्थिति में निजी क्षेत्र को दी गईं विभिन्न रियायतों के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकारें यह भी सुनिश्चित करें कि वहां काम करने वाले लोगों को भी महीने का वेतन मिल सके। लोगों से भी अपील गई है कि वे सरकारी निर्देशों का अनुपालन करें।
 
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा कि इस कठिन समय में सरकार को तत्काल देश के सभी जन-धन खाताधारकों के बैंक खातों में सहायता धनराशि स्थानांतरित करने का प्रबंध करना चाहिए। साथ ही जो लोग रास्तों पर भटक रहे हैं उनके भोजन-पानी, चिकित्सा और सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए रैन बसेरों का भी इंतजाम करना चाहिए।
 
यादव ने सरकार से अपील है कि गरीब लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था तत्काल करें ताकि वे लोग घास खाने पर मजबूर न हों। साथ ही सब्जी जैसी दैनिक उपयोग की चीजों को खरीदने के लिए जाने वालों पर पुलिस संयम बरते।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर दीदियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर, 8वें वेतन की तैयारी में सरकार, जानिए कितना बढ़ेगा एरियर?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

गुजरात गृह विभाग का बड़ा फैसला, IPS जीएस मलिक बने राज्य के नए DGP

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

अगला लेख