जम्मू-कश्मीर में बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर Lockdown समेत अनेक कड़े प्रतिबंध

Webdunia
गुरुवार, 6 मई 2021 (15:10 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कोरोनावायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर गुरुवार से लॉकडाउन समेत कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं जिसके कारण कई इलाकों में जनजीवन भी प्रभावित रहा। इसके अलावा अलगाववादी नेता मोहम्मद अशरफ सहराई के निधन के कारण घाटी में भी कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

ALSO READ: कोरोना ड्यूटी में लगे डॉक्टर्स के लिए कॉमेडियन सुनील पाल ने किया अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल, FIR दर्ज
 
अधिकारियों के मुताबिक लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश के कई जिलों में लोगों के आने-जाने और एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जम्मू और घाटी के कई इलाकों में पहले से ही कर्फ्यू लागू है। इसके बाद जम्मू क्षेत्र में भी लोगों के एकत्र होने समेत कई प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं।
 
दरअसल, जम्मू के एक अस्पताल में बुधवार को अलगाववादी नेता सहराई के निधन के बाद से ही घाटी के कई इलाकों में प्रतिबंध लागू कर दिए गए थे। सहराई को जन सुरक्षा कानून के तहत पिछले वर्ष जुलाई में हिरासत में लिया गया था और उधमपुर की जेल में रखा गया था। कोविड प्रोटोकॉल के तहत आज तड़के कुपवाड़ा जिले स्थित उनके पैतृक गांव में सुपुर्दे-ए-खाक किया गया।

ALSO READ: देश में कोरोना की दूसरी लहर कब खत्म होगी,ICMR के पूर्व प्रमुख डॉ रमन गंगाखेडकर से जानिए


 
लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए सड़कों पर पुलिस की ओर से बैरिकेड्स लगाए गए हैं। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को काम करने की अनुमति दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण घाटी में दुकानें, पेट्रोल पंप और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे जबकि सार्वजनिक परिवहन के साधन भी सड़कों से नदारद रहे। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 29 अप्रैल को प्रदेश के 11 जिलों में कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की थी जिसे अगले ही दिन 20 जिलों में लागू कर दिया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

खून-पानी एक साथ नहीं तो एशिया कप में पाकिस्तान से मैच क्यों, असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार को घेरा

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

लौट आया 80 के दशक का Kinetic स्कूटर, इलेक्टिक अवतार में लॉन्च, 116 KM की रेंज, सिर्फ 1000 रुपए

नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द, संजय राउत ने दायर किया था मुकदमा

अगला लेख