Hanuman Chalisa

चीन में उभरा नया खतरा, बिना लक्षणों वाले Corona मामले बढ़कर 980 से ज्यादा

Webdunia
शुक्रवार, 1 मई 2020 (12:05 IST)
बीजिंग/वुहान। चीन में बिना लक्षण वाले कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 981 तक पहुंच गए हैं जिनमें से 631 मामले हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान से हैं। कोरोना वायरस हुबेई प्रांत से उभरा है। सरकार ने मई दिवस (मजदूर दिवस) की 5 दिन की छुट्टी में संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है।
 
चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले घटने के बाद पूरे देश में सामान्य गतिविधियां बहाल कर दी गईं। हालांकि लक्षण नहीं दिखने वाले मामलों का बढ़ना अब भी चिंता का विषय है। लक्षण नहीं दिखने वाले मामले में व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित तो होता है लेकिन उसमें बुखार, गले में खराश जैसे लक्षण नहीं दिखते हैं। ऐसे लोगों से दूसरे व्यक्ति के संक्रमित होने का खतरा बरकरार रहता है।
 
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शुक्रवार को बताया कि देश में बिना लक्षण वाले 25 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल ऐसे लोगों की संख्या 981 हो गई है जिसमें से 115 विदेशी हैं, जो अभी निगरानी में हैं।
 
हुबेई प्रांत के स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि पिछले 27 दिनों में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है लेकिन राज्य और इसकी राजधानी वुहान में 631 ऐसे लोग हैं जिनमें कोई लक्षण नहीं दिखे हैं और उन्हें चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है।
 
एनएचसी के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के 82,874 मामले हैं जिनमें से 599 का इलाज चल रहा है और स्वस्थ होने के बाद 77,642 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

8 साल में दोगुने से ज्यादा बढ़ी यूपी की अर्थव्यवस्था, वित्तीय वर्ष 2025–26 में ₹36 लाख करोड़ तक पहुंचने की ओर अग्रसर है

Tej Pratap Yadav: अनुष्का यादव के मां बनने के दावे पर तेजप्रताप ने तोड़ी चुप्पी, गिनाए 5 जयचंदों के नाम

परिवार मानकर प्रदेश की सेवा, 1 दिन की भी छुट्टी नहीं ली, अचानक भावुक हो गई CM पुष्कर धामी की पत्नी

Digital Arrest मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI को पहचान का आदेश; ₹54 हजार करोड़ की ठगी को बताया 'डकैती'

Parliament Session News : लोकसभा स्पीकर को लेकर क्यों गरमाईं सियासत, प्रियंका गांधी क्यों नाराज

सभी देखें

नवीनतम

भारत से मैच पर पाकिस्तान की हामी, 15 फरवरी को भिड़ंत तय, PCB क्यों पड़ा दबाव में

BCCI Annual Contract में बड़ा उलटफेर, रोहित-विराट का डिमोशन, शुभमन गिल की ग्रेड-A में एंट्री, शमी का कॉन्ट्रेक्ट खत्म

Sharad Pawar Health : शरद पवार की तबीयत स्थिर, वाइटल पैरामीटर्स नॉर्मल, सुप्रिया सुले ने क्या कहा

Ayodhya: अयोध्या में अब अपराधियों की खैर नहीं, 5 महीने में 94 नए अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट

Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर हमले की साजिश के आरोपी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या, जांच शुरू

अगला लेख