Biodata Maker

कोरोना वायरस के मरीजों में 20 प्रतिशत को ही होते हैं खांसी-सर्दी के लक्षण : ICMR

Webdunia
सोमवार, 23 मार्च 2020 (07:25 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के निदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि कोरोना वायरस के जो मरीज सामने आ रहे हैं, उनमें 80 प्रतिशत में सर्दी, जुकाम बुखार के होते हैं।
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के निदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने रविवार को प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि कोरोना से संक्रमित होने पर 80 प्रतिशत मामलों में हल्की ठंड व बुखार होता है। केवल 20 प्रतिशत को ही खांसी, सर्दी, जुकाम, तेज बुखार आता है। इनमें से भी कुछ को ही अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत होती है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अब तक 341 मामले सामने आए हैं, जिनमें बढ़ोतरी होगी। सरकार ने 1200 नए वेंटिलेटर की खरीद का ऑर्डर दिया है।
 
भार्गव ने प्रेस कॉन्फेंस में बताया कि कोरोना वायरस हवा में मौजूद नहीं है। यह एक व्यक्ति से दूसरे में संक्रमित होता है। वर्तमान हालातों को देखते हुए संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए जरूरी है कि हम बाहरी लोगों से दूर रहें। 
 
भार्गव ने कहा कि हमने राज्यों से अनुरोध किया है कि वे ऐसे अस्पतालों को चिह्नित करें, जहां सिर्फ कोरोना वायरस के मरीजों का ही इलाज किया जाए।
 
भार्गव ने बताया कि अब तक 60 निजी लैब ने कोरोना वायरस की जांच के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। देश में रोजाना अब तक 15 से 17 हजार टेस्ट किए गए हैं। हमारे पास प्रतिदिन 10 हजार टेस्ट करने की क्षमता है। हम हर सप्ताह 50 से 70 हजार टेस्ट कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख