तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित हुए कोरोनावायरस से संक्रमित

Webdunia
रविवार, 2 अगस्त 2020 (21:01 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि मामूली संक्रमण होने के चलते उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। शहर के एक निजी अस्पताल ने रविवार को यह जानकारी दी। राजभवन में 3 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद 80 वर्षीय पुरोहित 29 जुलाई से खुद ही क्वारंटाइन में चले गए थे।
 
कावेरी अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि राज्यपाल को होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है और एक चिकित्सीय दल उनकी निगरानी करेगा। राज्यपाल रविवार को कावेरी अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे थे।
 
अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ. अरविंदन सेल्वाराज ने बुलेटिन में कहा कि पुरोहित कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उनमें लक्षण नहीं हैं और संक्रमण मामूली होने के चलते उन्हें होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई है। कावेरी अस्पताल का चिकित्सकीय दल उनकी निगरानी करेगा।
 
इससे पहले 23 जुलाई को राजभवन में तैनात 84 सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवा के कर्मी संक्रमित पाए गए थे, लेकिन राज्यपाल के कार्यालय ने तब कहा था कि इनमें से कोई भी कर्मी पुरोहित अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में नहीं आए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख