Hanuman Chalisa

मथुरा में 78 दिनों के बाद भक्तों को हुए भगवान के दर्शन

अवनीश कुमार
सोमवार, 8 जून 2020 (18:48 IST)
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में 78 दिन बीत जाने के बाद अब भक्तों को भगवान के दर्शन हो रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली में श्रीकृष्ण मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं।भक्तों को थर्मल स्कैनिंग एव सैनेटाइजर के प्रयोग के बाद ही श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर प्रवेश दिया जा रहा है।

एक ओर जहां भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोले गए हैं, वहीं इसके चलते श्रद्धालु दिखाई तो दे रहे हैं लेकिन कहीं ना कहीं कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 का डर भी दिखाई दे रहा है। मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या पहले की अपेक्षा बहुत कम दिखाई दे रही है।

मंदिर के कपाट खुलने के बाद की गई तैयारियों को लेकर सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और सरकार के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार ही दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। मुख्य द्वार पर ही थर्मल स्कैनिंग के साथ सैनेटाइजर से हाथ को साफ करवाने के बाद सोशल डिस्टेंस का पालन करवाते हुए मंदिर के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।
यहां दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि काफी दिनों के बाद भगवान के दर्शन हो रहे हैं, यह बेहद खुशी की बात है। हम सभी कामना करते हैं कि इसी प्रकार हमें भगवान के दर्शन होते रहें। इसके लिए आपके माध्यम से हम सभी भक्तों से कहना चाहते हैं कि सरकार के द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करते हुए काम करें, जिससे कि हमें प्रतिदिन भगवान के दर्शन होते रहें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख