Hanuman Chalisa

ठाकरे व राउत ने की पीएम से मांग, कोविड 19 को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें

Webdunia
गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 (15:09 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्र को कोविड-19 महामारी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए कहा है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोविड-19 प्रबंधन के महाराष्ट्र मॉडल को देश के अन्य हिस्सों में भी लागू करना चाहिए। उन्होंने इस मॉडल के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

ALSO READ: पीएम मोदी से की जनरल नरवणे ने मुलाकात, कोरोना को लेकर सेना की तैयारियों की समीक्षा की
 
राउत ने कहा कि ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठकों के दौरान और केंद्र को पत्र लिखकर कोविड-19 संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए कहा है। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि ठाकरे 1 महीने से यह कह रहे हैं और यह अच्छी बात है कि उच्चतम न्यायालय ने भी इस पर गौर किया है।
 
उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा वृद्धि को मंगलवार को राष्ट्रीय संकट बताया था और कहा था कि वह ऐसे वक्त में मूकदर्शक बने नहीं रह सकता। राउत ने कहा कि उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय फिक्रमंद हैं और मामले पर गौर कर रहे हैं। यह अच्छी बात है और देश के लिए फायदेमंद होगी।

ALSO READ: राहुल बोले, देश के सभी नागरिकों को कोरोना का मुफ्त टीका लगे
 
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की छवि बिगाड़ने की सभी कोशिशों के बावजूद राज्य सरकार इस महामारी से निपटने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। शिवसेना नेता ने कहा कि देश के बाकी राज्यों को कोविड-19 प्रबंधन के महाराष्ट्र मॉडल को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर किसी को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रयासों पर गौर करने और देश में बाकी जगहों पर भी महाराष्ट्र मॉडल लागू करने की जरूरत है।

ALSO READ: पीएम मोदी से की जनरल नरवणे ने मुलाकात, कोरोना को लेकर सेना की तैयारियों की समीक्षा की


 
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोनावायरस के 63,309 नए मामले आए जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले 44,73,394 पर पहुंच गए जबकि 985 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 67,214 पर पहुंच गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

यूपी में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर दीदियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर, 8वें वेतन की तैयारी में सरकार, जानिए कितना बढ़ेगा एरियर?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

गुजरात गृह विभाग का बड़ा फैसला, IPS जीएस मलिक बने राज्य के नए DGP

अगला लेख