Hanuman Chalisa

UP : बुजुर्ग को 5 बार लगी वैक्सीन, छठी बार भी आई तारीख

Webdunia
रविवार, 19 सितम्बर 2021 (21:33 IST)
मेरठ। उत्तरप्रदेश में मेरठ जिले के सरधना इलाके में भाजपा के एक स्थानीय नेता को कोरोनावायरस रोधी टीके की 5 खुराक लगाए जाने का प्रमाण-पत्र मिलने का मामला सामने आया है।
 
यहां जिला मुख्यालय पर मिली जानकारी के अनुसार सरधना नगर के मोहल्ला धर्मपुरी निवासी रामपाल सिंह (73) ने संक्रमण से बचाव के लिए टीके की दोनों खुराक ले ली है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उनके नाम पर जो प्रमाण-पत्र जारी किया है, उसमें 3 बार में पांच खुराक लगना दर्शाया गया है। साथ ही छठी खुराक की संभावित तिथि भी पर्चे पर लिखी गई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
 
रामपाल हिंदू युवा वाहिनी में नगर संयोजक के साथ नगर में भाजपा के 79 नम्बर बूथ के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को पहला और आठ मई को दूसरा टीका लगवाया। 
 
सिंह ने कहा कि उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन के पोर्टल से अपना ऑनलाइन प्रमाणपत्र दिखवाया, यहां उन्हें पता चला कि उन्हें दो बार नहीं, बल्कि पांच बार टीका लगना दिखाया गया है। साथ ही छठा टीका आठ दिसंबर से जनवरी 2022 के बीच में लगवाने के लिए तिथि दी गई हैं।
 
इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि टीके की दो खुराक के लिए पोर्टल पर पंजीकरण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह पहला मामला है जिसमें एक ही व्यक्ति का छह बार टीका लगाने के लिए पंजीकरण हो गया। उन्होंने घटना को किसी की शरारत बताया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम को सौंप दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

अगला लेख