Hanuman Chalisa

Lockdown Return : आधे भोपाल में रात 8 बजे से Total Lockdown, एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 149 केस

विकास सिंह
भोपाल। राजधानी भोपाल में मंगलवार को कोरोनावायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 149 पॉजिटिव केस सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने पुराने भोपाल सहित नए शहर के कई थाना क्षेत्रों रात 8 बजे से 5 दिनों का टोटल लॉकडाउन कर दिया है। आनन-फानन में प्रशासन के बड़े पैमाने पर लॉकडाउन के ऐलान से पूरे शहर में टोटल लॉकडाउन की अफवाह फैल गई और लोग बड़ी संख्या में जरूरी समान की खरीददारी करने के लिए अपने घरों से निकल आए। 
 
पुराने शहर में टोटल लॉकडाउन : पुराने शहर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बाद एसडीएम सिटी ने पुराने शहर के कोतवाली, मंगलवारा और हनुमानगंज में न्यू इतवारा रोड, जुमेराती, काजीपुरा, कुम्हारपुरा, लखेरापुरा, खजांची गली, लोहा बाजार, नूर महल रोड, इब्राहिमपुरा, चौक जैन मंदिर, गुर्जरपुरा और सिलावटपुरा क्षेत्र में 21 जुलाई रात्रि 8:00 से 24 जुलाई रात्रि 8:00 बजे तक टोटल लॉक डाउन के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद शनिवार और रविवार को पूरे भोपाल में टोटल लॉकडाउन रहेगा, यानी अब इन इलाकों में पांच दिन का टोटल लॉकडाउन रहेगा।
 
नए शहर में इन इलाकों में टोटल लॉकडाउन : नए भोपाल में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले के बाद प्रशासन ने टीटी नगर में कमलानगर थाना क्षेत्र और होशंगाबाद रोड स्थित बाग सेवनिया थाने से लेकर बाग सेवनिया बाजार बस्ती राजा भोज आर्केड तिराहा से ओम नगर तिराहे तक के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र में 21 जुलाई रात्रि 8:00 से 24 जुलाई रात्रि 8:00 बजे तक टोटल लॉकडाउन लगा दिया है।
 
संबंधित एसडीएम की ओर से जारी आदेश में सब डिविजनल अंतर्गत क्षेत्र में बैरिकेडिंग लगाकर चिन्हित किया गया है। आम नागरिकों के आवागमन को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। इन बेरिकेडिंग वाली जगहों पर कोई भी संस्थान, दुकान, ऑफिस और सभी व्यावसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी।

संबंधित क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति मेडिकल इमरजेंसी सेवा को छोड़कर अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकल सकेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर धारा 188 के अंतर्गत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख