Hanuman Chalisa

Lockdown बढ़ने के बाद 3 मई तक वैध होंगे यात्रा पास : दिल्ली पुलिस

Webdunia
मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (18:49 IST)
नई दिल्ली। लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ने के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किए गए यात्रा पास की वैधता 3 मई तक होगी। दिल्ली पुलिस ने यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को बंद की अवधि 3 मई तक बढ़ाए जाने की घोषणा किए जाने के बाद उठाया है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए बंद को बढ़ाया जाना बेहद जरूरी था। 
 
दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने एक आंतरिक संवाद में कहा, पुलिस पास 14 अप्रैल तक की वैधता के साथ जारी किए गए थे। बंद की अवधि क्योंकि बढ़ा दी गई है, ऐसे में पास 3 मई तक वैध बने रहेंगे और इसलिए पासों की समीक्षा के लिए अलग से कोई आदेश नहीं दिया जा रहा।
 
उन्होंने कहा कि सभी दिशा निर्देश, निर्देश और आदेश अगले आदेश तक वैध होंगे। उन्होंने कहा, ड्यूटी पर तैनात पुलिस के सभी कर्मचारी दिल्ली सरकार द्वारा जारी ई-पास का सम्मान करेंगे, अगर वह मोबाइल फोन पर जारी वास्तविक संदेश और व्यक्ति के पहचान-पत्र के साथ हों।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

अगला लेख