Hanuman Chalisa

पुस्तक का दावा, ट्रंप ने Coronavirus जोखिम को तवज्जो नहीं दी ताकि लोग घबराएं नहीं

Webdunia
गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (11:20 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के एक जाने-माने पत्रकार की नई किताब में दावा किया गया है कि देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने घातक कोरोनावायरस संक्रमण के खतरे को सार्वजनिक तौर पर इसलिए तवज्जो नहीं दी, क्योंकि वे लोगों में घबराहट पैदा नहीं करना चाहते थे।
ALSO READ: नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
खोजी पत्रकार बॉब वुडवर्ड की किताब 'रेज' 15 सितंबर से दुकानों पर उपलब्ध होगी। वुडवर्ड ने इस किताब के कुछ अंश और ट्रंप के साक्षात्कार के कुछ हिस्से बुधवार को जारी किए। पत्रकार ने 'द वॉशिंगटन पोस्ट' को एक रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई है जिसके अनुसार ट्रंप ने मार्च में बुडवर्ड से कहा था कि मैं हमेशा इसे कम महत्व देना चाहता था। मैं अब भी इसे तवज्जो नहीं देना चाहता, क्योंकि मैं लोगों में घबराहट पैदा नहीं करना चाहता।
 
ट्रंप ने 7 फरवरी को एक अन्य साक्षात्कार में पत्रकारों से कहा था कि कोरोनावायरस बहुत घातक फ्लू है और यह हवा से भी फैल सकता है। इस साक्षात्कार की ऑडियो क्लिप 'द वॉशिंगटन पोस्ट' ने जारी की है। किताब के अनुसार ट्रंप ने वुडवर्ड से कहा था कि वे कोविड-19 वैश्विक महामारी और आर्थिक संकट से अवश्य जीतेंगे।
ALSO READ: इराक से होगी अमेरिकी सैनिकों की वापसी, ट्रंप बना रहे हैं योजना
ट्रंप ने महामारी के खतरों को सार्वजनिक तौर पर तवज्जो नहीं देने के अपने फैसले का बुधवार को बचाव किया और लोगों से झूठ बोलने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे नहीं चाहते थे कि उनके देश के लोग घबरा जाएं।
 
इस बीच ट्रंप के साक्षात्कार के अंश देरी से जारी करने के कारण आलोचनाओं का शिकार हो रहे वुडवर्ड ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए समय चाहिए था कि ट्रंप ने जो टिप्पणियां की थीं, वे सही थीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख