Hanuman Chalisa

COVID-19 : उत्तर प्रदेश में Corona संक्रमण से 40 और लोगों की मौत, 6023 नए मामले आए सामने

Webdunia
बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (21:29 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमित 40 और लोगों की मौत हो गई तथा 6023 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। 40 और लोगों की मौत के साथ राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8964 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 40 और लोगों की मौत के साथ राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8964 हो गई है। सबसे ज्यादा छह मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं।

इसके अलावा कानपुर नगर में पांच, बलिया में चार, प्रयागराज और वाराणसी में तीन-तीन, मुरादाबाद, गाजीपुर, अमरोहा और फतेहपुर में दो-दो तथा गोरखपुर, बुलंदशहर, रायबरेली, हरदोई, इटावा, चंदौली, मैनपुरी, शामली, कन्नौज, भदोही तथा कौशांबी में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा 1333 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा प्रयागराज में 811, वाराणसी में 593, कानपुर नगर में 300, झांसी में 188, गोरखपुर में 159, मेरठ में 126, गौतम बुद्ध नगर में 125, जौनपुर में 109, चंदौली में 108 तथा आजमगढ़ में 100 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

राज्य में इस वक्त 31987 में कोविड-19 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इस बीच चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले एक दिन में कुल 1,86,948 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 3,59,42,111 नमूनों की जांच की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड संक्रमण नियंत्रित करने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम निगरानी समिति, मोहल्ला निगरानी समिति को फिर से सक्रिय किया गया है। इन समितियों के माध्यम से अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों की पहचान कर उनसे संक्रमण की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

प्रसाद ने प्रदेश के बाहर से आने वाले लोगों से अपील की है कि वे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझे और घर में ही 10 दिन व्यतीत करें। उन्होंने कहा कि संक्रमण का कोई भी लक्षण दिखाई देने पर स्वयं चिकित्सालयों में जाकर कोविड-19 की जांच अवश्य कराएं।

उन्होंने बताया कि इस समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है और संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

MP में 26 IAS अफसरों के तबादले, भोपाल-सागर समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले

किसानों के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, तुरंत मिलेगी राहत

Strait of Hormuz पर संकट बरकरार, अमेरिका ने यूरोप पर बनाया दबाव, ट्रम्प ने NATO को दी चेतावनी

कानपुर में मंदिरों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण

ज्वलनशील पदार्थों से करें खलिहानों का बचाव, बेमौसम बारिश में क्या करें, किसानों के लिए खास टिप्स

अगला लेख