Hanuman Chalisa

उत्तर प्रदेश : Corona संक्रमण से 282 और लोगों की मौत, 7336 लोग संक्रमित मिले

Webdunia
बुधवार, 19 मई 2021 (18:47 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित 282 और लोगों की मौत हो गई तथा 7336 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 2,99,327 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 4 करोड़ 55 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोनावायरस से संक्रमित 282 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18,352 हो गई है।

सबसे ज्यादा 29 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा आगरा और एटा में 14-14, हाजीपुर तथा मेरठ में 13-13 और गाजियाबाद में 12 लोगों की मृत्यु हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 7,336 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसी अवधि में 19,669 मरीज ठीक भी हुए हैं।
ALSO READ: केंद्र सरकार की चेतावनी, 98 प्रतिशत आबादी अभी भी आ सकती है Coronavirus की चपेट में
सबसे ज्यादा 493 नए मामले राजधानी लखनऊ में सामने आए हैं। इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर में 355, सहारनपुर में 344, मेरठ में 342, गोरखपुर में 309 और गाजियाबाद में 307 मामले सामने आए।

राज्य में फिलहाल 1,23579 कोरोनावायरस संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 2,99,327 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 4 करोड़ 55 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख