टीकों की कमी से मुंबई में आज नहीं होगा टीकाकरण, बीएमसी ने दी जानकारी

Webdunia
बुधवार, 4 अगस्त 2021 (11:52 IST)
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बताया कि कोविड-19 रोधी टीकों की कमी के कारण मुंबई के सरकारी एवं निकाय के केंद्रों पर 4 अगस्त को टीकाकरण नहीं होगा। बीएमसी ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि टीकों की नई खेप आने पर टीकाकरण अभियान पुन: शुरू किया जाएगा।

ALSO READ: Covid-19 के टीके से बचे हुए लोग कैसे करें तीसरी लहर से खुद का बचाव
 
बयान में कहा गया कि टीकों की उपलब्धता के आधार पर मुंबई के लोगों को टीकाकरण संबंधी जानकारी निरंतर दी जा रही है और उचित कदम उठाए जा रहे हैं। बीएमसी ने टीकों की कमी के कारण इस महीने पहली बार टीकाकरण अभियान रोका है। पिछले महीने इसी वजह से 3 बार अभियान रोका गया था।

ALSO READ: Corona Vaccine : दिल्ली में वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या 1 करोड़ के पार, CM केजरीवाल ने कहा- जल्द उपलब्ध होंगे और टीके
 
बीएमसी के अनुसार मुंबई में अभी तक कुल 73,36,171 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है जिनमें से 18,09,075 लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। मुंबई में अभी 428 टीकाकरण केंद्रों का संचालन हो रहा है जिनमें 294 बीएमसी और 20 सरकार द्वारा संचालित हैं जबकि 114 निजी केंद्र हैं।

 
महानगर पालिका के अनुसार मुंबई में मंगलवार को कोविड-19 के 288 नए मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,35,659 हो गई, वहीं 3 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 15,911 हो गई। शहर में अभी 2 निषिद्ध क्षेत्र हैं, जहां 48 इमारतों को सील किया गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

Weather Updates: 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले 5 दिन भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

अगला लेख