suvichar

दूरसंचार कंपनियों ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए वैधता 3 मई तक बढ़ाई

Webdunia
शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (00:42 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनियों ने कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी की रोकथाम के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन (बंद) को देखते हुए प्रीपेड उपभोक्ताओं की वैधता 3 मई तक बढ़ा दी है। अब यदि प्रीपेड उपभोक्ता रिचार्ज नहीं कर पाते हों तब भी 3 मई तक उनके कनेक्शन की वैधता बरकरार रहेगी।

भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा, कई उपभोक्ता डिजिटल चैनलों के अतिरिक्त कंपनी के द्वारा एटीएम, डाकघरों, किराना दुकानों तथा दवा दुकानों में की गई व्यवस्था से रिचार्ज करा चुके हैं। हालांकि अभी भी करीब 3 करोड़ उपभोक्ता लॉकडाउन के कारण रिचार्ज नहीं करा पाए हैं। अब इनकी भी वैधता तीन मई तक बनी रहेगी।

वोडाफोन आइडिया के विपणन निदेशक अवनीश खोसला ने अलग से एक बयान में बताया, लॉकडाउन की बढ़ी अवधि में भी उपभोक्ता जुड़े रहें, यह सुनिश्चित करने के लिए हमने नौ करोड़ उपभोक्ताओं के लिए इनकमिंग सेवा तीन मई तक बढ़ा रहे हैं।

रिलायंस जिओ ने भी एक बयान में कहा कि उसके उपभोक्ताओं को लॉकडाउन के दौरान इनकमिंग की सुविधा मिलती रहेगी। कंपनी ने कहा, अधिकांश रिचार्ज आउटलेट 20 अप्रैल के बाद से खुल जाएंगे।

 कंपनी ने कहा, जो उपभोक्ता रिचार्ज नहीं करा पाए हैं, उन्हें लॉकडाउन के समाप्त होने तक इनकमिंग सुविधा मिलती रहेगी।तीनों कंपनियों ने किसी अन्य उपभोक्ता का रिचार्ज करने पर कमीशन की सुविधा देने की भी घोषणा की है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अगला लेख