shiv chalisa

राज्यों के साथ केंद्र नहीं करता है भेदभाव, वंदे भारत मिशन सभी फंसे हुए भारतीयों के लिए

Webdunia
शुक्रवार, 15 मई 2020 (08:47 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि वह राज्यों के बीच भेदभाव नहीं करता है और केंद्र का वंदे भारत मिशन सभी फंसे हुए भारतीयों के लिए है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव पार्थ चटर्जी के इस आरोप के जवाब में यह टिप्पणी की कि केंद्र राज्यों के साथ भेदभाव कर रहा है।
ALSO READ: वंदे भारत मिशन 2 : भारत से चुनिंदा उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू करेगी Air India
सरकार ने कोरोना वायरस पाबंदियों के चलते विभिन्न देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए 7 मई को वंदे भारत मिशन शुरू किया था। श्रीवास्वत ने चटर्जी के पोस्ट को टैग करते हुए ट्वीट किया कि विदेश मंत्रालय राज्यों के बीच भेदभाव नहीं करता है। भारत सरकार का वंदे भारत मिशन सभी फंसे हुए भारतीयों के लिए है जिनमें पश्चिम बंगाल के लोग भी हैं। उनमें से 3,700 से अधिक लोगों ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लाए जाने के लिए पंजीकरण कराया है।
 
उससे पहले चटर्जी ने ट्वीट किया था कि क्या विदेश मंत्रालय हमसे यह मान लेने को कह रहा है कि जॉर्जिया से गुजरात आने के लिए पर्याप्त लोग हैं लेकिन कोई कोलकाता नहीं आना चाहता है? किर्गिस्तान से बिहार आने के लिए पर्याप्त लोग हैं लेकिन बंगाल लाने के लिए पर्याप्त लोग नहीं हैं। यह नाइंसाफी बंद करें।
 
श्रीवास्तव ने कहा कि उड़ानों को कोलकाता भेजने में हमें खुशी होगी यदि राज्य सरकार यात्रियों को क्वारंटाइन में रखने का इंतजाम करेगी। पश्चिम बंगाल के बाशिंदों को पड़ोसी देशों से भू सीमा से भी लौटने में भी हम मदद करेंगे। हम इस मामले में जल्द जवाब का इंतजार है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

Indigo की फ्लाइट में बम की धमकी, 24 घंटे में दूसरा मामला, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने किए रामलला के दर्शन

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अमेठी के बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, 2500 करोड़ रुपए का होगा निवेश

उत्‍तर प्रदेश में श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

अगला लेख