suvichar

क्या kerala में लगेगा सख्त Lockdown? संक्रमण फैलने की बड़ी वजह आई सामने

Webdunia
बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (23:10 IST)
नई दिल्ली। केरल (kerala) में कोविड-19 जांच सकारात्मकता दर (टीपीआर) अधिक है और कुछ जिलों में तो यह 20 प्रतिशत से भी ज्यादा है जो वायरस के प्रसार का प्रमाण है। इस स्थिति के मद्देनजर बुधवार को सरकारी सूत्रों ने मामलों में कमी लाने के लिए सख्त रोकथाम उपायों और रणनीतिक लॉकडाउन की आवश्यकता को रेखांकित किया। केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 32,803 नए मामले सामने आए। इस अवधि के दौरान 21,610 लोग कोरोना से ठीक हुए। जबकि 24 घंटे में 173 लोगों की कोरोना से जान गई।

एक सरकारी सूत्र ने कहा कि वायरस के प्रसार की तीव्रता को कम करने के लिए लॉकडाउन और रणनीतिक रोकथाम उपायों को लागू करने में हिचक है, जबकि तटीय राज्य में आने वाले नए मामलों की संख्या देश की कुल संख्या की तीन-चौथाई से अधिक है।

सूत्रों ने कहा कि 85 प्रतिशत से अधिक कोरोनावायरस मरीजों के घरों में पृथकवास में होने के कारण सख्त रोकथाम उपायों को लागू करने की आवश्यकता है। कई क्षेत्रों में होम आइसोलेशन दिशा-निर्देशों का ठीक से पालन नहीं किया जा रहा है जिससे संक्रमण फैल रहा है।
ALSO READ: CoronaVirus India Update : फिर बढ़ा कोरोना का कहर, 24 घंटे में मिले 41,965 नए मरीज
सूत्र ने कहा कि केरल में कोविड जांच सकारात्मकता दर अधिक है और कुछ जिलों में तो यह 20 प्रतिशत से भी अधिक है। राज्य घरों में क्वारंटीन को प्रमुख रणनीति के रूप में कार्यान्वित कर रहा है, बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए, खासकर त्योहारों को देखते हुए, व्यापक नियंत्रण और रणनीतिक लॉकडाउन को लागू करने की आवश्यकता है।
ALSO READ: Coronavirus india update : तीसरी लहर दे रही है दस्तक? फिर नए केस 40 हजार के पार, एक्टिव मामलों में भी उछाल
सूत्र ने कहा कि विशेषज्ञों के मुताबिक अगर केरल सख्त रोकथाम उपायों पर गौर करता है तो दो सप्ताह के भीतर मामलों में खासी कमी आ सकती है। केरल में बुधवार को कोविड के 32,803 नए मामले सामने आए वहीं 173 लोगों की मौत हो गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर से उठा धुआं, इमरजेंसी लैंडिंग से टला बड़ा हादसा

24 साल पुराने पत्रकार हत्या केस में राम रहीम को राहत, हाईकोर्ट ने किया बरी

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

युद्ध के बीच भूकंप से थर्राया ईरान, राजस्थान के सीकर में भी लगे झटके

LIVE: गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, हत्या के मामले में बरी

अगला लेख